एक्सप्लोरर

MP IAS-IPS Transfer: शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार को जनसंपर्क विभाग से हटाया, जानिए किसका कहां हुआ तबादला?

MP IAS Transfer News: एमपी में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा और प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की सूची जारी हुई है. इसमें पूर्व सीएम शिवराज के रिश्तेदार को जनसंपर्क विभाग से हटा दिया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार ने जनसंपर्क विभाग के सभी महत्वपूर्ण पदों पर बैठे सभी अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के रिश्तेदार आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह भी शामिल हैं. उन्हें जनसंपर्क विभाग से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में अटैच किया गया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनसंपर्क विभाग की चाबी अपने पास रखी है.

उनके पास गृह के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग भी है. जनसंपर्क विभाग में पिछले कुछ समय लगातार महत्वपूर्ण पद पर बैठे अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भांजा जमाई आशुतोष प्रताप सिंह को भी जनसंपर्क विभाग के संचालक पद से हटकर पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया गया है. बताया जाता है कि आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भांजी रितु चौहान के पति हैं. इससे पहले जनसंपर्क आयुक्त आईएएस मनीष सिंह को भी हटाया जा चुका है.

इन अधिकारियों को भी दी नई जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक दर्जन आईएएस अफसर के तबादले किए गए हैं. इनमें राजेश कुमार राजोरा से गृह विभाग से हटा दिया गया है. उन्हें अब नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के साथ-साथ परिवहन विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह एसएन मिश्रा से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें कृषि विभाग के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सोपी रही है. इसी प्रकार अजीत सिंह केसरी को वित्त विभाग से आदिम जाति अनुसंधान विभाग के संचालक पद की जिम्मेदारी दी गई है.

ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को गृह विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है. वहीं दीपावली रस्तोगी को सहकारिता विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. इसी प्रकार अमित राठौर को वाणिज्य विभाग का प्रमुख सचिव, मनीष सिंह को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव और रोशन कुमार सिंह को जनसंपर्क विभाग के संचालक की जिम्मेदारी दी गई है. इस सूची में शीला दायमा को सहकारिता विभाग का उप सचिव और प्रताप नारायण यादव को नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें-MP Corona Update: एमपी में सामने आए कोरोना के 5 नए मामले, इन जिलों में मिले केस, जानिए कुल मरीजों की संख्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget