एक्सप्लोरर

स्टूडेंट्स को कब Laptop देगी MP सरकार? क्राइटेरिया में हुआ बदलाव, अब दायरे में आएंगे ज्यादा छात्र

MP News: मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत हाई सेकेंडरी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाएगा. इसके लिए अंकों का दायरा भी बढ़ा दिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के डॉ मोहन यादव सरकार स्कूटी के बाद अब मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत हाई सेकेंडरी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देने वाली है. फरवरी की 15 तारीख को लैपटॉप की सौगात विद्यार्थियों को मिल जाएगी. 

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हायर सेकेंडरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजना शुरू की थी. यह योजना साल 2009 में शुरू हुई थी. उस समय 85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई थी.

इसके बाद सरकार ने अपने क्राइटेरिया में थोड़ी कमी लाते हुए बड़ा दिल दिखाया. सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी लैपटॉप की सौगात दी जाएगी. सरकार की घोषणा के बाद विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप का लाभ उठाया है.

साल 2022-23 की बात करें तो 78,641 विद्यार्थियों को यह फायदा मिला था. इसके बाद इस साल लगभग 12,000 विद्यार्थियों का आंकड़ा बढ़ चुका है. इस बार लगभग 90,000 विद्यार्थियों को लैपटॉप की योजना का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने घोषणा की है कि फरवरीमें लैपटॉप भी विद्यार्थियों को मिल जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि 15 फरवरी से लैपटॉप दिए जाने की योजना अमली जामा पहनना शुरू कर देगी.

₹25000 देती है डॉ मोहन यादव सरकार

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार हाई सेकेंडरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की राशि देती है. इस साल इस योजना पर सरकार 225 करोड रुपये से ज्यादा की राशि खर्च करने वाली है. सरकार ने स्कूटी पर भी करोड़ों रुपये की राशि खर्च करते हुए विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया है. 

इसे भी पढ़ें: भोपाल में कोर्ट ने 'धनकुबेर' सौरभ शर्मा और दो सहयोगियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, ईडी ने मांगी कस्टडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कांग्रेस की गुटबाजी आई बाहर! अरुण यादव के पोस्ट से मची हलचल, जीतू पटवारी की ओर इशारा?
MP कांग्रेस की गुटबाजी आई बाहर! अरुण यादव के पोस्ट से मची हलचल, जीतू पटवारी की ओर इशारा?
'मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा', शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति
'मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा', शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति
'मैंने सीएम को कोई पत्र नहीं लिखा', विवादों के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने किया साफ
'मैंने सीएम को कोई पत्र नहीं लिखा', विवादों के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने किया साफ
MP Politics: जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार! कोर्ट ने पुलिस को फटकारा- अब तक क्यों नहीं ढूंढ पाए?
जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार! कोर्ट ने पुलिस को फटकारा- अब तक क्यों नहीं ढूंढ पाए?

वीडियोज

Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी
देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?
Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
‘वैभव सूर्यवंशी को घर पर रहकर परीक्षा देनी चाहिए और गली क्रिकेट खेलना चाहिए’, इस महान खिलाड़ी का बयान वायरल
‘वैभव सूर्यवंशी को घर पर रहकर परीक्षा देनी चाहिए और गली क्रिकेट खेलना चाहिए’, इस महान खिलाड़ी का बयान वायरल
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Mango Juice Viral Video : मैंगो जूस पी लो गाइज... ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल
मैंगो जूस पी लो गाइज... ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल
Sink Trap Leak: किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
Embed widget