एक्सप्लोरर

हाई कोर्ट ने 15 साल पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट पर दिया बड़ा फैसला, जानें कितनी राहत मिली

MP News: हाई कोर्ट ने केंद्रीय भूतल और परिवहन मंत्रालय के सचिव, केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त जबलपुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर और एआरटीओ कटनी को नोटिस जारी किया है.

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) ने 15 साल पुराने हैवी व्हीकल और लोडिंग व्हीकल के मालिकों को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने ऐसे वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क वसूलने के प्रावधान पर अंतरिम रोक लगा दी है. केंद्र सरकार की ओर से किए गए नियमों में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर जस्टिस वीरेंद्र सिंह और जस्टिस प्रकाश चंद्र गुप्ता की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है.

हाई कोर्ट ने किसको जारी किए हैं नोटिस

हाई कोर्ट ने केंद्रीय भूतल और परिवहन मंत्रालय के सचिव, केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त जबलपुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर और एआरटीओ कटनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले पर अगली सुनवाई 21 जून को होगी. 

जबलपुर और कटनी के बस ऑपरेटर्स प्रकाश चंद गुप्ता, पंकज गुप्ता और प्रदीप गुप्ता ने यह याचिका दायर कर बताया कि 4 अक्टूबर 2021 को अधिसूचना जारी कर सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया है. याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता आशीष रावत ने बताया कि संशोधन के तहत 15 साल पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट और उनके नवीनीकरण के लिए ली जाने वाला शुल्क 600 से बढ़ाकर 12 हजार 5 सौ रुपये कर दिया है. केंद्र सरकार ने नीवीनीकरण में विलंब होने पर प्रतिदिन 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया है. यह संशोधन एक अप्रैल 2022 से प्रभावशील हुआ है. याचिका में दलील दी गई कि पूर्व में हाईकोर्ट इस तरह के शुल्क को असंवैधानिक घोषित कर चुका है. इसके बावजूद केंद्र ने संशोधन में दोबारा उसी प्रावधान को रख दिया.

यह भी पढ़ें

Khargone News : क्या खरगोन की धड़कन जैन की बात मानेंगे शाहरुख खान और अजय देवगन, जानिए छात्रा ने दोनों को क्यों भेजे हैं 5 रुपये

Gwalior News: मध्य प्रदेश में अब भी बेखौफ हैं शिकारी, अब शिकारियों ने चीतल को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget