एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का एलान- इन किसानों के खाते में पैसा डालेगी राज्य सरकार

MP News: मध्य प्रदेश सरकार हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का 7600 करोड़ रुपए 49 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है. अब कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों को फिर आश्वासन दिया है.

Kisan Fasal Bima Yojana in MP: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों को राहत भरी खबर सुनाई है. फसल बीमा की मुआवजा राशि एक हजार से कम पानेवाले किसानों के खाते में सरकार खुद पैसे डालेगी. हालांकि उन्होंने दावा किया कि ऐसे किसानों की संख्या बहुत कम है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का 7600 करोड़ रुपए 49 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है. इस दौरान देखने में आया कि कुछ किसानों को एक हजार रुपए से भी कम मुआवजा मिला है. मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आश्वासन दिया कि 1000 से कम मुआवजा राशि पानेवाले किसानों को सरकार रकम मिलाकर कम से कम 1000 रुपए का मुआवज देगी.

कमलनाथ सरकार पर कृषि मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व की कमलनाथ सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार ने बीमा का पूरा प्रीमियम तक नहीं भरा था. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसान हित में निर्णय लेते हुए सबसे पहले बीमा का प्रीमियम जमा करवाया. प्रीमियम की बदौलत रबी और खरीफ की फसलों का बीमा किसानों को मिल पाया है. साल 2020 और 2021 में क्षतिग्रस्त फसलों की बीमा राशि किसानों को दे दी गई है. इसका लाभ मध्य प्रदेश के 49 लाख किसानों को मिला है. उन्होंने वादा किया कि आगे भी शिवराज सरकार किसानों के हित में बड़े निर्णय लेने वाली है. किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

किसानों की ओर से दर्ज करवाई जा रही थी शिकायत

कई जिलों के किसानों की ओर से शिकायत सामने आ रही थी कि सरकार की ओर से दी गई मुआवजा राशि में 50 और 500 तक का भी मुआवजा दिया गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर किसानों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आने लगी. मामला मुख्यमंत्री शिवराज के संज्ञान में आने पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कम से कम 1000 की मुआवजा राशि का ऐलान कर दिया.

Lakhimpur Kheri Incident: क्या फिर जेल में जाएंगे Ashish Mishra? सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द करने की मांग

Punjab Election 2022: अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करने उतरे सीएम चन्नी, दोनों ने मिलकर किया रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
MP में बड़ी सियासी हलचल, CM ने मंत्री से छीना अहम विभाग, मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget