एक्सप्लोरर

MP News: खरगोन हिंसा पर सख्त सरकार, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- जिन घरों से पथराव किया गया, उन्हें मलबे में बदल दिया जाएगा'

मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन शहर में रामनवमी के जुलूस में पथराव की घटना पर कड़ा रूख अख्तियार किया है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दंगाइयों को कड़ी चेतावनी दी है.

मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में रामनवमी के जुलूस में पथराव और आगजनी की घटना पर सरकार ने सख्त रूख अख्तियार किया है. घटना के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. मामले में पुलिस ने अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार किसी को भी राज्य की शांति भंग करने नहीं देगी.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ तौर पर  कहा, ‘‘जिन घरों से पथराव किया गया, उन्हें मलबे में बदल दिया जाएगा. राज्य सरकार का रुख स्पष्ट है और किसी को भी यहां शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.’’ मंत्री ने दावा किया कि पांच राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से आहत कुछ लोग अब हिंसा भड़का रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘वे राज्य और देश में शांति भंग करना चाहते हैं. इन (विधानसभा चुनाव) परिणामों से भी, ऐसे लोगों को समझ नहीं आया कि देश क्या चाहता है.’’

MP News: अगर आपका मोबाइल गायब हो जाए तो न हों परेशान, एमपी पुलिस करेगी आपकी मदद, ऐसे करें आवेदन

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और राज्य सरकार किसी को भी राज्य में शांति भंग नहीं करने देगी.

नरोत्तम मिश्रा प्रदेश सरकार के प्रवक्ता भी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘खरगोन में शांति बहाल कर दी गई है. शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. दंगाइयों की पहचान की जा रही है और उनमें से 77 को गिरफ्तार कर लिया गया है.’’ मिश्रा ने पुष्टि की कि पैर में गोली लगने से खरगोन के एसपी सिद्धार्थ चौधरी घायल हो गए हैं.

एसपी के अलावा छह अन्य पुलिसकर्मी भी घायल

गृह मंत्री ने बताया कि एसपी के अलावा छह अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. मिश्रा ने कहा कि शिवम शुक्ला नामक एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है जबकि अन्य सभी की हालत सामान्य है. मंत्री ने कहा कि बड़वानी के सेंधवा शहर में भी स्थिति नियंत्रण में है.

निमाड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) तिलक सिंह ने सोमवार सुबह पत्रकारों से कहा कि हिंसा में छह पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 24 लोग घायल हुए हैं और उनकी उपचार किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘देर रात दो बजे के बाद से स्थिति नियंत्रण में है और कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस की गश्त जारी है, अब तक 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है.’

इसे भी पढ़ें:

MP News: जबलपुर में अमृत सरोवर अभियान शुरू, बनेंगे 51 नए तालाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget