एक्सप्लोरर

कमलनाथ ने BJP पर लगाये गंभीर आरोप, कहा, 'दबाव में नहीं आने वाले कांग्रेस नेता...'

MP News: कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, "बीजेपी कांग्रेस के नेताओं पर दबाव डाल रही है." उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीजेपी के दमन और उत्पीड़न का मुकाबला करने की नसीहत दी.

MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर बीजेपी दबाव डाल रही है. दबाव में नहीं आनेवाले नेताओं पर छापे की कार्रवाई हो रही है. कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस विधायक नीलेश उइके के प्रकरण से समझा जा सकता है. बीजेपी के आगे नहीं झुकने वाले आदिवासी विधायक नीलेश उइके पर छापे डाले गये. विधायक के आवास, निर्माणाधीन भवन, खेत खलिहान और अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गयी. घंटों तलाशी में प्रशासन को कुछ नहीं मिला.

कांग्रेस नेताओं पर दबाव डाल रही बीजेपी-कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि साफ है कि बीजेपी प्रशासन का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है. उन्होंने कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए नीलेश उइके के साथ एकजुटता दिखायी. कमलनाथ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता नीलेश उइके के साथ हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी के दमन और उत्पीड़न का एकजुट होकर मुकाबला करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि बिना डरे जनता के सामने जायें. छिंदवाड़ा की जनता इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी.


कमलनाथ ने BJP पर लगाये गंभीर आरोप, कहा, 'दबाव में नहीं आने वाले कांग्रेस नेता...

'दमन और उत्पीड़न का एकजुट होकर मुकाबला करें'

उन्होंने उम्मीद जतायी कि विजय सत्य की होगी. बता दें कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट बीजेपी के नाक का सवाल बन गयी है. कमलनाथ के गढ़ को भेदने की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने दमखम लगा दिया है. मोदी लहर में भी बीजेपी कांग्रेस के कब्जे से छिंदवाड़ा सीट नहीं छिन पायी थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. नकुलनाथ का मुकाबला बीजेपी के बंटी साहू से है. कमलनाथ परिवार बेटे को जिताने के लिए मैदान में उतरा हुआ है. पहले चरण में छिंदवाड़ा समेत छह सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा. दो दिन बाद 17 अप्रैल की शाम पहले चरण का चुनावी शोर थम जाएगा.  

Kamal Nath News: कमलनाथ के छिंदवाड़ा स्थित घर पर पहुंची पुलिस, इस मामले में पूर्व CM से होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदाई भाषण में दिग्विजय सिंह ने बताया 'फ्यूचर प्लान', अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर दिए ये संकेत
विदाई भाषण में दिग्विजय सिंह ने बताया 'फ्यूचर प्लान', अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर दिए ये संकेत
Indore News: 'मैं भी सोचता हूं EV खरीदना है, लेकिन...', इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
'मैं भी सोचता हूं EV खरीदना है, लेकिन...', इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट , पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 7 की मौत
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट से बड़ा हादसा, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 7 की मौत
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
US Iran War: खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
No Cook Recipes: एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
Embed widget