एक्सप्लोरर

Kamal Nath News: कमलनाथ के छिंदवाड़ा स्थित घर पर पहुंची पुलिस, इस मामले में पूर्व CM से होगी पूछताछ

Kamal Nath Latest News: कमलनाथ के छिंदवाड़ा के शिकारपुर कमल कुंज आवास पर तीन थाने की संयुक्त टीम 8 से 10 गाड़ियों से पहुंची है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

Kamal Nath News Today: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस (Congress)  नेता कमलनाथ (Kamal Nath) के छिंदवाड़ा के शिकारपुर स्थित घर पर आज सोमवार (15 अप्रैल) को पुलिस की टीम पूछताछ के लिए पहुंची है. कमलनाथ के पीए आर के मिगलानी पर बीजेपी (BJP) प्रत्याशी के खिलाफ वीडियो जारी करने के लिए बीस लाख रुपये की डील करने का आरोप है. इसी सिलसिले में पुलिस कमलनाथ के घर पूछताछ करने के लिए पहुंची है.

तीन थाने की संयुक्त टीम 8 से 10 गाड़ियों से कमलनाथ के शिकारपुर कमल कुंज आवास पर पहुंची है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. बता दें छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर कमलनाथ के घर पर पुलिस पहुंची है.

बीजेपी प्रत्याशी ने लगाया ये आरोप
विवेक बंटी साहू का आरोप है कि 'कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी ने मेरा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए पत्रकारों को 20 लाख रुपये का प्रलोभन दिया था.' विवेक बंटी साहू ने 20 लाख रुपये की बातचीत का एक वीडियो भी जारी किया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और अब इसी सिलसिले में कमलनाथ के शिकारपुर स्थित घर भी पहुंची है.

इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि पुलिस को चुनाव के समय शिकायत मिलती रहती है, लिहाजा जांच की जा रही है. पुलिस के शिकारपुर पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. हालांकि, पुलिस इसे रूटीन जांच बता रही है. बता दें छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को कांग्रेस ने लोकसभा उम्‍मीवार घोषि‍त किया है. जबकि भारतीय जनता पार्टी ने विवेक बंटी साहू पर दांव खेला है. छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ कहा जाता है. सालों से इस क्षेत्र में उनका दबदबा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election: एमपी के 75 हजार गेस्ट टीचर्स 30 अप्रैल को घर बिठा दिए जाएंगे? उमंग सिंघार के आरोप भड़के शिक्षा मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget