एक्सप्लोरर

इंदौर जेल में कैदियों ने खोले दिल के राज, कहा- 'भावनाओं में बहकर किया था अपराध अब पछतावा...'

MP News: इंदौर सेंट्रल जेल में पहली बार 'इमोशनल इंटेलिजेंस सेशन' आयोजित किया गया. इस सेशन में कैदियों ने बताया कि अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न होने की वजह से उन्होंने अपराध कर दिया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में पहली बार सेंट्रल जेल में "इमोशनल इंटेलिजेंस सेशन" आयोजित किया गया. इसमें कैदियों ने अपने दिल की बात शेयर की साथ ही बताया कि कैसे भावनाओं में आकर उन्होंने अपराध कर दिए और अब उन्हें पछतावा हो रहा है. सेंट्रल जेल में गुरुवार (29 अगस्त) को पहली बार आयोजित इस सेशन को रिलेशनशिप कोच और इमोशनल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट विकास चौधरी ने लीड किया.

इस "इमोशनल इंटेलिजेंस सेशन" में विकास चौधरी ने कैदियों को जीने की नई राह दिखाई. बता दें इमोशनल इंटेलिजेंस की कमी के कारण भारत में हर साल लगभग 70% से 80% अपराध और पारिवारिक विवाद होते हैं. इस सेशन में कैदियों ने बताया कि अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न होने की वजह उन्होंने अपराध कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जेल जाना पड़ा.

कैदियों को अपने किए पर हो रहा पछतावा
उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने किए पर पछतावा हो रहा है और वह अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं. जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने कहा कि यह सेशन कैदियों की भावनात्मक और मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इमोशनल इंटेलिजेंस एक महत्वपूर्ण कौशल है, जो कैदियों को अपनी सजा काटने के बाद समाज में फिर से घुलने-मिलने में मदद कर सकती है.

इमोशनल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट विकास चौधरी ने कहा कि इमोशनल मेच्योरिटी का मतलब सिर्फ अपनी भावनाओं को काबू में करना नहीं है, बल्कि उन्हें समझना, उनसे सीखना और उस समझ का उपयोग करके बेहतर फैसला लेना है. उन्होंने कैदियों को आत्म-जागरूकता, आत्म-नियंत्रण, सहानुभूति और सामाजिक कौशल के महत्व के बारे में भी बताया. बता दें विकास चौधरी पिछले आठ सालों से इमोशनल इंटेलिजेंस और रिलेशनशिप कोच के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें:

'चिंता मत करना, टाइगर अभी जिंदा है', केपी यादव के बयान ने सियासी गलियारों में मचाई हलचल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget