एक्सप्लोरर

MP Elections: सिंधिया के साथ BJP में गए नेताओं को कांग्रेस विधायक ने बताया नासूर, कहा- 'गद्दारी करने वालों की...'

MP Elections 2023: विधायक विशाल पटेल ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी गए हैं उन भगोड़ों के लिए अब पार्टी में कोई जगह नहीं है. गद्दारी करने वालों की अब कांग्रेस में वापसी नहीं होगी.

MP News: मध्य प्रदेश के देपालपुर से विधायक विशाल पटेल (Vishal Patel) ने कांग्रेस (Congress) छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने वाले नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली. कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी में जो नासूर थे वे सभी आज बीजेपी (BJP) में शामिल हो चुके हैं. वे नासूर बीजेपी में गए और वहां जाकर भी उन्होंने अपना नासूरपन जारी रखा यही वजह है कि बीजेपी के अच्छे लोग अब उसे छोड़कर हमारे साथ आ रहे हैं. विशाल पटेल ने इंदौर में एक प्रदर्शन के दौरान यह बात कही.

विशाल पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी के ही कुछ नासूर थे जो वहां चले गए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस में वापसी अब संभव नहीं है. इसलिए संभव नहीं है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस परिवार के साथ जो गद्दारी की है उसे कांग्रेस के परिवार का कोई भी शख्स स्वीकार नहीं करेगा और ना ही मध्य प्रदेश का कोई नेता उन्हें कांग्रेस में स्वीकार करने वाला है. 

भगोड़ों की कांग्रेस में नहीं जगह- बीजेपी
वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले विधायकों के लिए विशाल पटेल ने कहा कि ''उन भगोड़ों की यहां कांग्रेस पार्टी में अब जरूरत नहीं है. कांग्रेस में आज भी वे लोग आ रहे हैं जो वहां पीड़ित हैं. और वहां गए नासूरों से परेशान होकर यहां आ रहे हैं.'' आपको बता दें कि सिंधिया के साथ 22 विधायक भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

इन विधायकों ने थामा था बीजेपी का दामन
कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में प्रदुम्न सिंह तोमर, रघुराज कंसाना, कमलेश जाटव, रक्षा संत्राव, भांडेर, जजपाल सिंह जज्जी, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, तुलसी सिलावट, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपी एस भदौरिया, रणवीर जाटव, गिरराज दंडोतिया, जसवंत जाटव, गोविंद राजपूत, हरदीप डंग, मुन्ना लाल गोयल, ब्रिजेंद्र यादव, मोहन सिंह राठौड़, बिसाहू लाल सिंह, ऐदल सिंह कसाना, और मनोज चौधरी शामिल थे.

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी पुलिस की गिरफ्त में आए अवैध पिस्टल बनाने वाले शातिर बदमाश, हरियाणा से भी है कनेक्शन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget