एक्सप्लोरर

MP News: चुनाव से पहले BJP की बढ़ी मुसीबत? सज्जन सिंह वर्मा का दावा- 'कई बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में, आने वाले दिनों में...'

MP Assembly Elections 2023: सज्जन सिंह ने दावा किया कि BJP के कई बड़े नेता और मौजूदा विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं, जो बीजेपी की सरकार की रवानगी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे.

MP Assembly Elections 2023: अभी तक कांग्रेस के नेता ही ज्यादातर टूटकर बीजेपी में जा रहे थे लेकिन इस बार  समीकरण कुछ ऐसे बदले हैं कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं. इस सियासी बदलाव के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी के कई बड़े नेता और मौजूदा विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में हैं, जो आने वाले समय में एमपी से बीजेपी की सरकार की रवानगी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे.

विधानसभा चुनाव को अभी 6 महीने का वक्त बचा है लेकिन अभी से दल-बदल की राजनीति तेज हो गई है. मध्य प्रदेश की सियासत के दो दिग्गज नेताओं ने एक ही दिन में बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने का वादा कर लिया है. दतिया के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल और देवास जिले के पूर्व विधायक दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. इसके बाद अब बीजेपी डैमेज कंट्रोल में लगी हुई है. दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खासम खास और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा दावा किया है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश के कई और बीजेपी नेता आने वाले दिनों में कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं. इनमें बीजेपी के कुछ मौजूदा विधायक भी हैं. 

'जब खुलासा होगा तो बड़े-बड़े नेता चौंक जाएंगे'
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने नेताओं की संख्या के बारे में कोई आंकड़ा नहीं बताया, मगर इतना जरूर कहा कि जब ऐलान होगा तो बीजेपी के बड़े-बड़े नेता चौंक जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी में चल रही बगावत ही सरकार की रवानगी में बड़ी भूमिका अदा करने वाली है. यह बगावत बीजेपी सरकार की भ्रष्टाचार और जनता के हित में हो रही है. 

'जब इतने दूर दृष्टि थी तो सरकार कैसे गिर गई' 
वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पारस जैन ने सज्जन सिंह वर्मा के बयान को आधारहीन बताया है. उन्होंने कहा कि जब सज्जन सिंह वर्मा की इतनी दूर दृष्टि थी तो फिर कमलनाथ सरकार कैसे गिर गई? उन्होंने कहा कि बीजेपी का कोई भी नेता अब कांग्रेस में शामिल होने वाले नहीं है. आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस केवल ख्याली पुलाव पका रही है.

यह भी पढ़ें: MP Election: जिस नेता को मिली इस विभाग की जिम्मेदारी, वह हमेशा हारा चुनाव! इस बार CM शिवराज की बढ़ेगी मुसीबत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget