एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: एमपी चुनाव के लिए कब जारी होगी कांग्रेस की उम्मीदवारों की लिस्ट, पूर्व सीएम कमलनाथ किया सबकुछ साफ

MP Elections News: पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम फेस को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची को लेकर भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए.

Bhopal News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने रविवार को राजधानी भोपाल (Bhopal) में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला. कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में शिवराज जी (Shivraj Singh Chouhan) को सीएम चेहरा नहीं बनाया गया है. हैरत की बात हैं कि पीएम मोदी सीएम फेस पर शिवराज जी के लिए कुछ नहीं बोलेंगे. प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कमलनाथ ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में बैठक है. बैठक के बाद हम प्रत्याशियों को इशारा कर देंगे. सूची तो बाद में आती रहेगी.

सरकार के कर्ज लेने पर कमलनाथ ने पूछा कि ''सरकार ने कितने ठेके दिए हैं. कितना एडवांस दिया है उसका हिसाब लगा लीजिए. सब ओपन है, कितनी रिश्वत ली है. मेरे पास पूरी जानकारी है.'' पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पाकिस्तान के पोस्टर पर कहा कि ''मेरे राजनीतिक करियर में किसी ने उंगली नहीं उठाई. इनको तो अब  पाकिस्तान, खालिस्तान और अफगानिस्तान मिल जाएगा. असलियत से ध्यान मोड़ना चाहते हैं. मेरे नाम से उनके  पेट में दर्द होता है.''

सरकारी तंत्र का कर रहे उपयोग
सीएम शिवराज सिंह द्वारा बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के दावे पर कमलनाथ ने कहा कि ''कभी शिवराज सिंह चौहान की बात सच निकलती है क्या? मध्य प्रदेश की जनता पर मुझे पूरा विश्वास है. मैं भी जनता को देखता हूं, अगर ऐतिहासिक जीत होने की बात है तो उन्हें शासकीय तंत्र का उपयोग करने की क्या आवश्यकता है. पूरी शासकीय मीटिंग हो रही है. शासकीय खर्चे पर हो रही है. इससे बड़ा दुरुपयोग क्या हो सकता है.'' बुंदेलखंड के छतरपुर में कांग्रेसियों के बीच मचे घमासान को लेकर जब सवाल किया गया तो  कमलनाथ ने कहा कि कोई अपनी दावेदारी के लिए नारेबाजी करता है तो करे. दिग्विजय के जन आक्रोश यात्रा में शामिल न होने पर कमलनाथ ने कहा कि मैं छिंदवाड़ा गया था वहां शामिल हुआ था. परसों दिग्विजय सिंह जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- MP News: मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को शिवराज के मंत्री की अपील, अधिकारियों को भी दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget