एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'बीजेपी प्रत्याशी ने अपनी गाड़ी से कांग्रेस कार्यकर्ता को रौंदा', वोटिंग के बीच दिग्विजय सिंह का आरोप

MP Elections 2023 News: राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के एक उम्मीदवार पर मतदान के दिन गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पर कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला करने के आरोप लगाए हैं.

MP Assembly Election 2023: पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने शुक्रवार को यह दावा किया कि छतरपुर में बीजेपी (BJP) के एक प्रत्याशी ने कांग्रेस के कार्यकर्ता को अपने वाहन से कुचल दिया लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई अब तक नहीं की है. दिग्विजय सिंह ने मतदान (Voting) करने के बाद यह बात पत्रकारों से कही. दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे. बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया, ''छतरपुर के राजनगर में एक घटना हुई है जहां हमारे एक कार्यकर्ता को बीजेपी के उम्मीदवार ने अपने वाहन से कुचल दिया है. पुलिस ने न तो वाहन को अब तक जब्त किया है और न ही प्रत्याशी की गिरफ्तारी की है. सरेआम गुंडई चल रही है. बीजेपी अध्यक्ष के चेले यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. उसने यहां अवैध रेत खनन किया है. मैंने कलेक्टर और एसपी से बात की. हमारी पार्टी निर्वाचन आयोग को इसको लेकर रिपोर्ट दे रही है. कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है."

दिग्विजय सिंह का आरोपदबाव काम कर रही पुलिस
दिग्विजय सिंह ने आगे आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन दबाव में काम कर रहा है. दिग्विजय सिंह ने कहा, ''मैं पुलिस-प्रशासन की निंदा करता हूं और यह आरोप लगाता हूं कि पुलिस-प्रशासन दबाव में काम कर रहा है.'' इस मामले में अब पुलिस का बयान भी आ गया है. छतरपुर के एसपी अमित संघी ने कहा, ''राजनगर विधानसभा क्षेत्र में खजुराहो पुलिस थाने के अंदर दो राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच झड़प हुई है. यह घटना तड़के 3.15 बजे हुई है. इसमें सलमान नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है. दूसरी पार्टी का आरोप है कि सलमान की मौत इसलिए हुई क्योंकि उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई है. उसका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. हम जल्द आगे की कार्रवाई करेंगे.''

मुरैना में यहां हुई है हिंसा
वहीं, मुरैना जिले में हुई हिंसा की घटना पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से बात की थी. एसपी ने कहा था कि वहां शांति है. बता दें कि मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा सीट की 147-148 बूथों पर हिंसा हुई है जहां दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई है. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. स्थिति हालांकि अब नियंत्रण में है. राज्य में कुछ अन्य जगहों पर हुई हिंसा के मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ''हां कुछ शिकायतें मिली हैं. मुझे उम्मीद है कि सरकार निष्पक्ष तरीके से काम करेगी.''

ये भी पढ़ें- MP Election Voting: वोटिंग के बीच BJP विधायक रमेश मेंदोला ने जताई CM बदलने की इच्छा, कहा- 'पूरा इंदौर चाहता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget