एक्सप्लोरर

MP Election Voting: वोटिंग के बीच BJP विधायक रमेश मेंदोला ने जताई CM बदलने की इच्छा, कहा- 'पूरा इंदौर चाहता है कि...'

MP Elections: विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने से पहले इंदौर के BJP विधायक और प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने अपने मन की बात बता दी है. उन्होंने कहा है कि, पूरा इंदौर चाहता है कैलाश विजयवर्गीय सीएम बने.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर है. यहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में कमलनाथ (Kamal Nath) को आगे किया है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इसी बीच बीजेपी (BJP) प्रत्याशी और इंदौर (Indore) के विधायक रमेश मेंदोला ने कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है. 

दरअसल, शुक्रवार यानी आज मतदान का सिलसिला तेजी से चल रहा है. इसी बीच एबीपी न्यूज़ ने इंदौर के बीजेपी प्रत्याशी और विधायक रमेश मेंदोला से बातचीत की. बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है. इंदौर और राऊ में जो घटनाएं हो रही है. इसमें कांग्रेस का हाथ है. भारतीय जनता पार्टी कभी भी शराब और पैसों के बल पर चुनाव नहीं लड़ती है, बल्कि विकास और जनहितेषी योजनाओं के आधार पर जनता के बीच जाती है. जब रमेश मेंदोला के सामने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में कैलाश विजयवर्गीय के नाम को रखा गया तो उन्होंने कहा कि मैं खुद ही नहीं बल्कि पूरा इंदौर चाहता है कि कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री बनें. 

कैलाश विजयवर्गीय का भी बयान हुआ वायरल

रमेश मेंदोला ने यह भी कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने कैलाश विजयवर्गीय को कई महत्वपूर्ण पदों से नवाजा है. मध्य प्रदेश के मंत्री, संगठन में कई बड़े दायित्व दिए हैं. इंदौर के महापौर भी रह चुके हैं. इंदौर की जनता चाहती है कि, कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री बने. कैलाश विजयवर्गीय को जब पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया था उस समय उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मजाकिया लहजे में कहा था कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष तो मुझे कुछ और बनाना चाहते थे मगर उन्होंने यह खुद कहा है कि, अभी इसी पद से काम चला लीजिए. विजयवर्गीय बीजेपी से टिकट मिलने के बाद यह बात भी कह चुके हैं कि, वे केवल विधायक बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि भोपाल से इशारा करेंगे और इंदौर में विकास के कार्य हो जाएंगे. रमेश मंडोला के बयान के बाद कैलाश विजयवर्गीय के इन बयानों की चर्चा ने और भी जोर पकड़ लिया है.

MP Election 2023: मतदाताओं से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अपील, बोले- 'राष्ट्रहित में काम छोड़कर वोट देने जरूर जाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget