एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: बीजेपी और कांग्रेस में OBC वोटर्स को रिझाने की मची होड़, अब तक कितने ओबीसी प्रत्याशियों को मिले टिकट?

MP Elections: बीजेपी ने 228 सीटों पर 50 युवा चेहरे उतारे हैं. साथ ही 47 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार टिकट दिया गया है. वहीं आठ प्रत्याशी अल्पसंख्यक समुदाय के हैं.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में पार्टियां पूरे जोरशोर से जनता को रिझाने में जुटी हुई हैं. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के दांव को फेल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं. कंग्रेस के ओबीसी फैक्टर को फोल करने के लिए बीजेपी ने इस वर्ग से 66 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. पार्टी ने पहली चार सूचियों में ओबीसी से 40 प्रत्याशियों को टिकट दिया और पांचवीं सूची में 26 और प्रत्याशी को जगह मिली. जबकि कांग्रेस ने 62 ओबीसी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं. 

दरअसल, बीजेपी ने 228 सीटों पर 50 युवा चेहरे उतारे हैं. साथ ही 47 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार टिकट दिया गया है. वहीं आठ प्रत्याशी अल्पसंख्यक समुदाय के हैं, जबकि कांग्रेस ने पांच जैन, तीन सिंधी और दो मुस्लिम समुदाय से प्रत्याशी दिए हैं. एमपी में 70 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में ओबीसी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. कहीं, कुरमी-पटेल तो कहीं यादव या कौरव, लोधी व किरार समाज की प्रभावी भूमिका है. राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 48 प्रतिशत मतदाता पिछड़ा वर्ग के हैं. विंध्य, बुंदेलखंड और महाकोशल अंचल में ओबीसी मतदाता की कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका में हैं. इसे ध्यान में रखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही ओबीसी वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट दिया है. 

कांग्रेस ने अब तक एक भी ओबीसी सीएम नहीं दिया-बीजेपी
कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर जाति आधारित गणना की गारंटी दे रही है और इसके लाभ भी बता रही है. पिछड़ा वर्ग के प्रति सोच को स्पष्ट करने के लिए कांग्रेस ने राज्य में 27 प्रतिशत टिकट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए हैं. इधर पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि, 229 में से 99 प्रत्याशियों की आयु 50 वर्ष से कम है. वहीं बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशाष अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को एक भी ओबीसी मुख्यमंत्री नहीं दिया है. बीजेपी ने ओबीसी मुख्यमंत्री उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान को दिया है. कांग्रेस ने नगरीय निकाय के चुनाव में ओबीसी आरक्षण को भी उलझाने का काम किया, लेकिन बीजेपी सरकार ही है, जिसने निकाय चुनाव में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण दिया है और विधानसभा चुनाव में 66 ओबीसी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं.

सपा-कांग्रेस के बीच तल्खी तेज
वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व सपा में चल रही तल्खी के बीच सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिर्ची बाबा ने लखनऊ में मुलाकात की. कांग्रेस नेताओं के करीबी रहे मिर्ची बाबा के सपा के टिकट पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना है. सपा मुखिया ने मिर्ची बाबा की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, मिर्ची बाबा को एमपी विधानसभा चुनाव में एक विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से समझौता न होने के बाद सपा 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. बता दें कि, मिर्ची बाबा का असली नाम राकेश दुबे है. संन्यास लेने के बाद नाम बदलकर वैराग्यनंद गिरी हो गए. कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें एक निगम का अध्यक्ष बनाकर राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था.

ये भी पढ़े: MP Election 2023: टिकट बंटवारे में सिंधिया समर्थकों का कैसा हाल? जानें BJP में बढ़ा कद या कांग्रेस छोड़ने का है मलाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget