एक्सप्लोरर

MP Elections: MP में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें? अमित शाह ने दिया जवाब- 'यह तो ज्योतिष ही बता सकता है'

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 20 साल के कार्यकाल को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड पेश किया है. यह विशेष कार्यक्रम के तहत पेश किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

Amit Shah on MP Elections 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) कराए जाएंगे. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रही है. बीजेपी को चुनाव में कितनी सीटें जीतने का अनुमान है इसको लेकर जब सवाल पूछा गया तो पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं पेश किया गया. दरअसल, यह सवाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से पूछा गया था जो कि रविवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) चुनाव को लेकर एक विशेष अभियान को संबोधित कर रहे थे.

अमित शाह ने रविवार को गरीब कल्याण महाअभियान को संबोधित किया जिसमें बीजेपी ने 2003 से 2023 का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान और मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे. इसी दौरान अमित शाह ने पत्रकारों को संबोधित किया और एमपी में विधानसभा सीटें मिलने के सवाल पर कहा, ''इसकी जानकारी ज्योतिष और अंकशास्त्री ही दे सकते हैं.''  शाह ने 2003 के पहले दिग्विजय सिंह सरकार के काम को याद करते हुए उन्हें श्रीमान बंटाधार के नाम से संबोधित भी किया. 

बीमारू को विकसित बनाया- अमित शाह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मेहनती बताया है. उन्होंने कहा कि हमने 20 साल में बीमारू राज्य को देश के विकसित राज्य में पहुंचाने का प्रयास किया है. शाह ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो वह 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आएं. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं आपने मध्य प्रदेश के साथ कितना न्याय किया, इसका हिसाब दीजिए. 

दिग्विजय-कमलनाथ से पूछा यह सवाल
अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का नाम लेते हुए कहा कि बंटाधार और कमलनाथ इधर-उधर की बात नहीं करिए. मध्य प्रदेश का काफिला क्यों लूटा? इसका जवाब दीजिए. यह कांग्रेस के समय में लूटा. गृहमंत्री शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने शिवराज जी के नेतृत्व में ढेर सारे परिवर्तन किए. उन्होंने कहा कि दांए-बाएं भडक़ाए बगैर श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ इन सवालों स्पेसिफिक जवाब दें कि 2002 में आपने बजट का कुल आकार 23 हजार 100 करोड़ पर छोड़ा था, हमने इसे 3 लाख 14 हजार करोड़ पहुंचाया है. यह पूरे देश में दूसरे नंबर का है. इसका जवाब देना चाहिए. 

शिवराज-उमा-बाबूलाल गौर को श्रेय
अमित शाह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम उमा भारती, पूर्व सीएम स्व. बाबूलाल गौर को श्रेय देते हुए कहा कि 2003 में श्रीमान बंटाधार की सरकार को हटाकर राज्य की जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लिया. उमा भारती के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी, इसके बाद उमा जी, बाबूलालजी और शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में बीमारू शब्द से राज्य को मुक्ति दिलाई. 

कमलनाथ ने ट्वीट कर किया पलटवार
इधर गृह मंत्री शाह के संबोधन के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर पलटवार किया. कमलनाथ ने तंस कसते हुए ट्वीट किया कि सुना है, आज भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में किएक गए कामों का हिसाब देने वाली है, लेकिन जनता चाहती है कि झूठे कामों का हिसाब देने के बजाए असली करतूतों का हिसाब दिया जाए.

ये भी पढ़ें-  MP Politics: शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में वाहन के टक्कर से पांच गायों की मौत, नर्मदा सेवा सेना ने दी यह चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget