एक्सप्लोरर

MP Election 2023: शाजापुर में बोले राहुल गांधी- भ्रष्टाचार का केंद्र है मध्य प्रदेश, किसानों को नहीं मिल रहा फसल का सही दाम

Madhya Pradesh के शाजापुर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स पे कर रहा है. मध्य प्रदेश, भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है.

Madhya Pradesh Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाजापुर में जनसभा को संबोधित किया. राहुल ने इस दौरान कहा कि ये विचाराधारा की लड़ाई है. एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी... एक तरफ गांधी जी दूसरी ओर गोडसे. राहुल ने कहा कि एक तरफ नफरत और हिंसा तो दूसरी ओर मोहब्बत. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब लोगों से उनकी बात हुई सभी ने यही शिकायत की कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया. महाकाल लोक, व्यापमं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में एमबीबीएस की सीटें बेची जा रही हैं. मध्य प्रदेश, भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है.

जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है. जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया. बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए. महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया..."

Indore Metro: इंदौर में आज होगा मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, सीएम शिवराज सिंह चौहान दिखाएंगे हरी झंडी

बीजेपी ने धोखे से आपकी सरकार चोरी कर ली- राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि जहां भी हमारी सरकार है, हमने वहां किसानों का कर्जा माफ किया. हम यहां भी वही काम कर रहे थे लेकिन फिर बीजेपी ने धोखे से आपकी सरकार चोरी कर ली. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी चुने हुए लोगों के लिए काम करती है. राज्य में किसानों के आत्महत्या की संख्या बढ़ रही है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है.

वायनाड सांसद ने कहा कि अगर सरकार के दावे सही हैं तो आखिर किसान सड़क पर क्यों हैं? भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स पे कर रहा है.  राहुल गांधी ने कहा कि आज किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है. हम एमपी को ऐसी सरकार देना चाहते हैं जो दो तीन चुने हुए लोगों के लिए नहीं.. जनता के लिए काम करे.

महिला आरक्षण कानून में ओबीसी आरक्षण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने सरकार से रिजर्वेशन की मांग की लेकिन सरकार ने इसे खारिज कर दिया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget