एक्सप्लोरर

MP: डेंगू-मलेरिया के बाद मध्य प्रदेश में चिकनगुनिया का डर, एडवाइजरी जारी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में डेंगू और मलेरिया के बाद अब चिकनगुनिया का खतरा सताने लगा है. सरकार ने एडवाइजरी जारी कर छोटी-छोटी सावधानियां अपनाने की अपील की.

MP Health Alert News: मध्य प्रदेश में डेंगू (Dengue) और मलेरिया (Malaria) के बाद अब चिकनगुनिया (Chikungunya) का डर भी सता रहा है. इस वजह है कि सरकार लगातार एडवाइजरी जारी कर लोगों को अलर्ट कर रही है. इससे बचने के लिए खासतौर पर छोटी-छोटी सावधानियां अपनाने की अपील की जा रही है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं.

उज्जैन संभाग के बात की जाए तो यहां उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित अधिकांश जिलों में डेंगू के कुछ मामले सामने आ चुके हैं. डेंगू के साथ-साथ मलेरिया के मरीज भी निकल रहे हैं. अब राज्य में चिकनगुनिया का डर भी लगातार बना हुआ है. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को लेकर खासतौर पर अलर्ट किया जा रहा है. विभाग के अनुसार तीनों बीमारियों के लक्षण एक जैसे हैं. 

डेंगू को लेकर खास एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में डेंगू लगातार फैल रहा है. सराकर की ओर से इसके लक्षण, संक्रमण रोकने के उपाय सहित अन्य प्रमुख जानकारियां दी जा रही है.

अधिकारियों के मुताबिक बुखार आना, मांसपेशियों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द होना, उल्टी होना, नाक और मुंह से खून आना, त्वचा लाल हो जाना और बार बार बुखार आना, इसके प्रमुख लक्षण हैं. डेंगू बीमारी एक संक्रामक रोग है जो डेन नामक वायरस से होता है. इस वायरस का संक्रमण मादा एडीज मच्छर काटने से होता है. 

अस्पतालों में निःशुल्क दवाएं उपलब्ध

सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि वैसे इस बीमारी में घबराने की जरूरत नहीं है. डेंगू 10-12 दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन लगातार जांच करवाने की आवश्यकता है. सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू से जुड़ी दवाएं निःशुल्क उपलब्ध है. इस बीमारी के दौरान लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसके अलावा मलेरिया की जांच भी लगातार बढ़ाई जा रही है. मलेरिया को लेकर भी अस्पतालों में दवाएं निःशुल्क दी जा रही है. 

मच्छरों को पनपने ना दें

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में इस बात का खास तौर पर उल्लेख किया गया है कि घरों के आसपास और छत पर मच्छरों को पनपने नहीं दिया जाना चाहिए. इसके अलावा कहीं पर भी पानी भरा हो तो उसे तुरंत निकाल देना चाहिए. इसके अतिरिक्त डीडीटी पाउडर और कीटनाशक दवाएं छीट कर साफ सफाई के माध्यम से डेंगू रोका जा सकता है.

MP News: नीमच में कार से 15 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget