एक्सप्लोरर

MP: बेटे ने पिता को पड़ोस की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, फिर जो हुआ वो कर देगा शर्मशार

MP: आरोपी ने अपने पुत्र की हत्या करने के बाद उसे ढूंढने का नाटक किया. वहीं देवास SP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने वाली टीम को 10000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की.

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास में दो बच्चों के पिता ने अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए बेटे की बलि चढ़ा दी. आरोपी ने अपने पुत्र के दोनों हाथ काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बरोठा थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने किया मामले का खुलासा
देवास एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि 3 दिन पहले ग्राम बांगड़दा में रहने वाले मोहनलाल कलोता के 15 वर्षीय पुत्र हरिओम की लाश मिली थी. हरिओम के दोनों हाथ कटे हुए थे. इसके अलावा उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी. इस मामले में बरोठा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. देवास एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने वाली टीम को 10000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की. इसके बाद पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग बिंदुओं पर इस केस की जांच पड़ताल की. 

अवैध संबंधों के चलते पिता ने कर दी बेटे की हत्या
आखिरकार पूरे मामले का सुराग मिल गया. पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक के पिता मोहनलाल को गिरफ्तार किया है. देवास एसपी ने बताया कि आरोपी मोहनलाल के पड़ोस में रहने वाली महिला से अवैध संबंध हैं. दोनों को हरिओम ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद से ही महिला बदनामी का डर बता कर मोहनलाल को हरिओम को रास्ते से हटाने के लिए दबाव बना रही थी. महिला ने मोहनलाल को स्पष्ट कह दिया था कि यदि हरिओम को रास्ते से नहीं हटाया गया तो वह खुद की जान ले लेगी. इसी दबाव में मोहनलाल ने हरिओम को मौत के घाट उतार दिया.  

हाथ काट कर बोरिंग में फैंक दिया 
आरोपी पिता ने अपने बेटे हरिओम के दोनों हाथ काट काटे और उन्हें पैकेट में बांधकर बोरिंग में फैंक दिया. आरोपी ने खुद इस बात को कबूल किया. देवास एसपी ने बताया कि आरोपी का यह बयान सही निकला है. अब हाथ को बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

हत्या के बाद किया बेटे को ढूंढने का नाटक
आरोपी मोहनलाल ने पुत्र हरिओम की हत्या करने के बाद उसे ढूंढने का नाटक किया. उसने यह बताने की कोशिश की कि पुत्र कहीं चला गया है और उसका कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहनलाल के दो बच्चे हैं. उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहती है. जानकारी के मुताबिक हरिओम की हत्या के बाद उसकी एक बेटी बची है.

यह भी पढ़ें: यह MP है! यहां बस की 35 सवारी एक ऑटो में हो जाती है सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget