एक्सप्लोरर

MP Corona Update: कोरोना के मामलों में सागर बना मध्य प्रदेश में नंबर वन, इस जिले में मिला नया केस

MP COVID News: एमपी में इस समय कोरोना के 5 मामले मौजूद हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि सागर जैसा जिला कोरोना के मामले में नंबर वन पर है. वहां कोरोना के दो एक्टिव मरीज मौजूद हैं.

MP Corona News: मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले में फिलहाल सागर जिला नंबर वन पर आ गया है.वहीं इंदौर, भोपाल, जबलपुर जैसे जिले दूसरे नंबर पर हैं. वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोरोना के 5 सक्रिय मरीज मौजूद हैं. वहीं प्रदेश में  पिछले 20 दिनों में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम केस होने के बाद भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. 

कहां मिला कोरोना का नया मरीज 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक नया मरीज सामने आया है. यह मरीज इदौर में सैंपलिंग के दौरान सामने आया. मरीज को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है. इंदौर कोरोना मुक्त हो गया था लेकिन एक नए मरीज के सामने आने के बाद फिर कोरोना सक्रिय मरीजों वाले शहर में इंदौर का नाम शामिल हो गया है.

वर्तमान में मध्य प्रदेश में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज सक्रिय हैं. इनमें सबसे ज्यादा दो मरीज सागर में मौजूद हैं. यह पहला मौका है जब इंदौर और भोपाल के अलावा सागर जैसा जिला कोरोना के मामले में नंबर वन पर आ गया हो.डॉक्टर एचपी सोनाने के मुताबिक मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. पांच मरीजों को ठीक होने में अधिक वक्त नहीं लगेगा. हालांकि अभी भी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि राहत देने वाली बात यह है कि धीरे-धीरे मरीजों की संख्या कम होती जा रही है. 

20 दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना के इक्का-दुक्का मामले मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जरूर सामने आ रहे हैं. लेकिन किसी की भी गंभीर स्थिति दिखाई नहीं दे रही है. चिकित्सकों के मुताबिक पिछले 20 दिनों में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. अभी भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,786 पर ही रुकी हुई है. इसका सीधा मतलब है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज जरूर सामने आ रहे हैं मगर कोरोना से किसी की मौत नहीं हो रही है. यह राहत वैक्सीनेशन के बाद मिली है.

वैक्सीनेशन से लोगों का मोहभंग

मध्य प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले सामने नहीं आने के बाद वैक्सीनेशन से लोगों का मोहभंग हो गया है. मध्य प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जहां पर पिछले कई दिनों से वैक्सीनेशन का खाता भी नहीं खुल पाया है.सरकार की ओर से कई बार वैक्सीनेशन को लेकर अपील भी की गई मगर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला जब तक कोरोना से मौत के मामले सामने आ रहे थे, तब तक वैक्सीनेशन का ग्राफ काफी ऊपर उठा हुआ था. 

ये भी पढ़ें

MMSKY: एमपी के बेरोजगार युवाओं की मदद करेगी 'मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना', जानें कैसे भरें फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget