एक्सप्लोरर

Kuno National Park: विदेश से लाई गई मादा चीता गर्भवती? नामीबिया विशेषज्ञ और कूनो प्रबंधन के बयान विरोधभासी

चीता प्रोजेक्ट की कमान संभालने वाले पूर्व मुख्य वन संरक्षक सीएस निनाना के अनुसार छोटे बाड़े में सूक्ष्म स्तर की निगरानी रखी जा रही है. ऐसे में गर्भवती या गर्भपात मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी.

Kuno National Park: करोड़ों रुपए खर्च कर मध्यप्रदेश लाकर बसाए गए चीतों के मामले में नामीबियाई विशेषज्ञ और स्थानीय अधिकारियों का बयान विरोधाभासी नजर आ रहा है. आठ चीतों में से एक मादा का नाम पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आशा (Asha) रखा था. मादा चीते की उम्र चार वर्ष है. नामीबियाई विशेषज्ञ पीएम की ‘आशा’ के गर्भवती होने की बात कह रहे हैं. स्थानीय अधिकारी सिरे से नकार रहा है. नामीबियाई विशेषज्ञों ने सितंबर महीने के अंत में मादा चीते के गर्भवती होने की संभावना जताई थी. चीतों की गर्भकाल अवधि 90 से 95 दिनों की होती है और 17 सितंबर को भारत लाए जाने के एक माह से अधिक समय से कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन की निगरानी में है.

क्या आशा चीते का प्रसवकाल नजदीक आ रहा है?

नामीबियाई विशेषज्ञों के मुताबिक मादा चीते का प्रसवकाल अब नजदीक आ रहा है. हालांकि स्थानीय अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं. चीता प्रोजेक्ट की कमान संभालने वाले पूर्व मुख्य वन संरक्षक सीएस निनाना के अनुसार छोटे बाड़े में सूक्ष्म स्तर की निगरानी रखी जा रही है. ऐसे में गर्भवती या गर्भपात मामले में फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी. निनामा का कहना है कि चीता दौड़कर शिकार करते हैं. इसलिए उनका पेट मोटा दिखाई नहीं देता. अन्य चीतों के साथ तुलनात्मक एक्टिविटी की बुनियाद पर ही गर्भवती होने का अनुमान लगा सकते हैं.

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' में उपद्रव करवा सकती है बीजेपी, मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा आरोप

अधिकारियों और विशेषज्ञों के बयान विरोधाभासी

उन्होंने कहा कि सभी चीतों की सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. इसलिए मादा चीते के गर्भवती होने की संभावना सही नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि नामीबिया की लंबी यात्रा कर भारत लाए गए चीतों के लिए सभी कुछ अलग है. चीते लगातार तनाव में रह रहे हैं. ऐसे में स्थानीय अधिकारियों का अनुमान है कि तनाव में रहने की वजह से आशा चीते का गर्भपात भी हो सकता है. फिलहाल स्थानीय अधिकारी और नामीबियाई विशेषज्ञों की विरोधाभासी बातों से स्पष्ट है कि कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन चीतों के रख रखाव में गंभीर नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget