एक्सप्लोरर

MP Panchayat Chunav: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशी चयन की गाइडलाइन, OBC उम्मीदवारों को देगी 27 फीसदी टिकट

MP News: कांग्रेस ने तय किया है कि वह पंचायत चुनाव में 27 फीसदी ओबीसी उम्मीदवार उतारेगी. अध्यक्ष कमलनाथ ने नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन का निर्देश जारी कर दिया है.

Bhopal: मध्य प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनाव (Madhya Pradesh Panchayat Chunav) को लेकर घमासान शुरू हो गया है. हालांकि राज्य चुनाव आयोग ने अभी अधिसूचना नहीं जारी की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में शिवराज (Shivraj Singh Chauhan) सरकार की ओर से लगाई गई याचिका पर फैसला आना अभी बाकी है. इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई. चुनाव को लेकर एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी. 

27 फीसदी ओबीसी उम्मीदवार
इसी बीच प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर निर्देश जारी कर दिया है. इसमें नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में हर स्तर पर एक कमेटी तय की गई है. कांग्रेस जल्द ही प्रभारी और सहप्रभारीयों की भी घोषणा करने वाली है. पार्टी ने तय किया है कि वह ओबीसी वर्ग के 27 फीसदी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए निर्देश जारी कर दिया है.

Indore News: 13 करोड़ के विकास कार्यों का सीएम शिवराज ने किया वर्चुअल शुभारंभ, MLA आकाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

कौन कौन होगा कमेटी में
उम्मीदवारों का चयन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा. इसमें संबंधित जिला अध्यक्ष (शहर एवं ग्रामीण), महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष और एनएसयूआई अध्यक्ष सदस्य के रूप में शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत प्रभारी और सह प्रभारी भी इस समिति में शामिल रहेंगे. इसके साथ ही वर्तमान सांसद, विधायक और पिछले चुनाव के सांसद और विधायक प्रत्याशी, नेता प्रतिपक्ष आदि भी इस कमेटी में शामिल रहेंगे. 

कैसे होगा उम्मीदवार चयन
स्थानीय स्तर पर इस समिति द्वारा प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा. इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 27 फीसदी उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग से हों. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस पूरी तरह चुनाव में भागीदारी के लिए तैयार है. स्थानीय स्तर पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा. गठित कमेटियां एक एक नाम का अनुमोदन कर प्रदेश हाईकमान को भेजेंगी. 

पार्टी उपाध्यक्ष ने क्या बताया
पार्टी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रत्येक नगर पालिका और नगर निगम स्तर पर प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी जो चयन समिति का गठन कर बैठक आयोजित करेंगे. प्रथम बैठक में संभावित उम्मीदवारों के बारे में जानकारियां इकट्ठी की जाएंगीं उसके बाद विचार-विमर्श के बाद उम्मीदवारों का चयन कर पार्टी उनकी घोषणा करेगी. 

उम्मीदवार उतारने का आधार
कमलनाथ के निर्देश से प्रदेश संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने प्रारूप जारी किया है. उन्होंने जिला कमेटियों को प्रारूप के अनुरूप समिति के गठन के लिए निर्देशित किया है. पार्टी चुनाव जीतने योग्य साफ सुथरी छवि और लोकप्रियता आदि को आधार बनाकर चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारेगी.

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- 'ये किसी पार्टी का नहीं, जनता का एजेंडा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget