एक्सप्लोरर

Congress Candidate List: लोकसभा का टिकट मिलने पर क्या बोले ये कांग्रेस नेता, बीजेपी को लेकर किया बड़ा दावा

MP Congress Candidate List: कांग्रेस ने देवास-शाजापुर से राजेंद्र मालवीय और सतना सीट से सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट दिया है. लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर दोनों नेताओं की प्रतिक्रिया आई है.

MP Congress Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने मध्य प्रदेश से 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इसमें लंबे समय से राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े राजेंद्र मालवीय (Rajendra Mmalviya) को देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा (Siddharth Kushwaha) को सतना से चुनाव लड़ने का मौका मिला है. टिकट मिलने के बाद राजेंद्र मालवीय और सिद्धार्थ कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धार्थ कुशवाहा ने कि सतना से मुझे कांग्रेस का उम्मीदवार बनयाा गया है. इसके लिए मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझा और यह जिम्मेदारी दी. वहीं बीजेपी प्रत्याशी को लेकर सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशी को सतना की जनता बीते कई सालों से दिख रही है. इस बार जनता बीजेपी को पिछले चुनाव की तरह ही जवाब देगी.

राजेंद्र मालवीय की पहली प्रतिक्रिया
वहीं देवास-शाजापुर से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता राजेंद्र मालवीय ने कहा, "मैं पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करता हूं. पार्टी ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं पार्टी का आभारी हूं, हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे. वहीं चुनाव में लंबे गैप को लेकर सवाल पूछे जाने पर मालवीय ने कहा कि मैं 1989 से राजनीति में हूं. सरपंच, जिला पंचायत हर चुनाव लड़ा हूं. जिस भी उम्मीदवार को पार्टी ने टिकट दिया उसका पूरे मन से समर्थन किया है और कांग्रेस को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की है."

क्या कहते हैं जातिगत समीकरण?
इंदौर के रहने वाले राजेंद्र मालवीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके दिवंगत राधाकिशन मालवीय के बेटे हैं. जातिगत समीकरण को साधने के लिए कांग्रेस ने भी बलाई समाज के नेता को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने भी महेंद्र सिंह सोलंकी को दूसरी बार मौका देते हुए बलाई समाज को प्रतिनिधित्व दिया है. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक दो बार राजेंद्र मालवीय विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. 

राजेंद्र मालवीय को सबसे पहले टिकट इंदौर जिले के सांवेर से विधानसभा का मिला था. इसके बाद दूसरी बार उज्जैन जिले की तराना सीट से राजेंद्र मालवीय ने विधानसभा का चुनाव लड़ा. दोनों ही चुनाव में राजेंद्र मालवीय को पराजय का सामना करना पड़ा. इस बार पार्टी ने उन पर बड़ा दांव खेला है. 

सांसद वर्सेज विधायक
सिद्धार्थ कुशवाहा ने 2018 में विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद 2022 में कांग्रेस ने महापौर का चुनाव लड़ने के लिए उतारा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2023 में कांग्रेस ने सतना विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धार्थ को मैदान में उतारा, जिसके बीजेपी ने भी वर्तमान सांसद गणेश सिंह को विधानसभा में उतारा था, लेकिन वह हार गए. अब दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि मुकाबला विधायक और सांसद के बीच है.

ये भी पढ़ें

Congress Candidate List: कांग्रेस की लिस्ट में नकुलनाथ समेत इन तीन विधायकों को मौका, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget