एक्सप्लोरर

Sehore News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 33वें दिन 33 युवाओं ने किया नेत्रदान, सीहोर के अजय पटेल भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सीहोर के दो युवा कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं. इनमें बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता अजय पटेल व आदिवासी समाज से आने वाले जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र उइके शामिल हैं.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा कश्मीर (Kashmir) से लेकर कन्याकुमारी (Kanyakumari) तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है. अब तक इस यात्रा ने 700 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है. इस यात्रा में 100 चुंनिदा नेताओं को शामिल किया गया है. वहीं यात्रा में सीहोर के दो युवा कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं. इनमें बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता अजय पटेल व आदिवासी समाज से आने वाले जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र उइके शामिल हैं. इन दोनों युवा कांग्रेसी नेताओं के यात्रा में शामिल होने से देश की राजनीति पटल पर सीहोर का नाम भी शुमार हुआ है.

33 युवाओं ने नेत्रदान किया
हाल ही यात्रा के मैसूर पहुंचने पर यात्रा में शामिल 33 युवाओं ने मैसूर के जेजेएस अस्पताल में नेत्रदान किया है. इन युवाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के अन्तर्गत आने वाले बुधनी के अजय पटेल भी शामिल हैं. युवा नेता अजय पटेल ने बताया कि छोटे से जिले सीहोर में रहने के बाद भी हमें इस यात्रा में शामिल किया गया. यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सौम्यता का ही उदाहरण है. राहुल गांधी पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता को सच्चा सिपाही मानते है. यह हमारे लिए गौरव की बात है. उन्होंने बताया कि यात्रा को 33 दिन पूरे होने पर 33 युवाओं ने नेत्रदान किया. 

यात्रा का उद्देश्य भी अंधेरे में उजाला करना
इस 33 सदस्यीय टीम में मुझे भी शामिल किया गया. जरूरतमंदों के लिए नेत्रदान कर हम अच्छा महसूस कर रहे हैं. अजय पटेल ने यह भी बताया कि अब तक यात्रा ने 700 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है. हर दिन यात्रा में नया कारवां जुड़ता ही जा रहा है. यात्रा में शामिल सभी लोगों को हर शहर गांव में बहुत प्यार मिल रहा है. हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भी अंधेरे में उजाला करना है. इसी उद्देश्य को लेकर हमने नेत्रदान भी किया है.

यह भी पढ़ें:-

MP News: बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget