एक्सप्लोरर

एमपी में RSS पदाधिकारियों की लिखीं किताबें पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, Congress ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Bhopal News: मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों के संचालकों को 88 किताबों की सूची भेजी है. इन पुस्तकों के लेखक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारी हैं. 

Bhopal News Today: मध्य प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में अब स्टूडेंट्स राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों द्वारा लिखी पुस्तक पढ़ेंगे. उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों को 88 किताबों की सूची भेजी है. कांग्रेस ने इस मामले में कहा कि हम कोर्ट जाएंगे. राष्ट्रीय स्वयं सेवकों की किताबों में तीन पुस्तकें सरकार्यवाह रहे सुरेश सोनी द्वारा लिखी गई हैं. 

यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के ओएसडी धीरेन्द्र शुक्ल ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों के संचालकों को पुस्तकों की खरीद के लिए एक सूची सौंपी. शिक्षा विभाग ने आदेश दिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराना जरूरी है. 

इसके लिए सभी कॉलेज को वो भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की सूची में शामिल एक-एक किताब क्रय करे. विभागीय आदेश में कहा गया है कि किताबों की सूची पत्र के साथ संलग्न की जा रही है. किताबों की खरीदी के खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए सरकारी कॉलेजों की जनभागीदारी मद और निजी कॉलेजों में संस्था की निधि से सक्षम अनुमति से की जाएगी. 

किस लेखक की कितनी किताबें

पुस्तकों की सूची में जिन लेखकों की किताबों शामिल की गईं हैं उनमें दीनानाथ बन्ना की 14 किताबें, डॉ. अतुल कोठारी की 10, स्वामी विवेकानंद की चार, सुरेश सोनी की तीन, डॉ. कैलाश विश्वकर्मा की तीन, देवेन्द्र राव देशमुख की तीन, एनके जैन की दो, प्राणनाथ पंकज की दो और राकेश भाटिया की दो पुस्तकें शामिल हैं. उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को जिन लेखकों की किताबें खरीदने के निर्देश दिए हैं, उनमें डॉ. अतुल कोठारी, दीनानाथ बन्ना, देवेन्द्र राव देशमुख सहित कई संघ नेताओं द्वारा लिखी किताब शामिल हैं. 

कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा नफरत का पाठ - Congress

इस मामले का खुलासा होने के एमपी में कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुट गई है. कांग्रेस ने कोर्ट जाने का निर्णय लिया है. कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा, 'भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ को क्या बीजेपी अब अज्ञात प्रकोष्ठ बनानी चाहती है? क्या अब एमपी के कॉलेजों में नफरत का पाठ पढ़ाया जाएगा? पढ़ाना ही है तो वैज्ञानिकों द्वारा लिखी किताबें पढ़ाते. ये पूरी तरह से गलत है. हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे.

पति से विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूदी महिला, दो मासूम बच्चों को छोड़ मौत को लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget