एक्सप्लोरर

MP News: देर रात उज्जैन की सड़कों पर निकले CM मोहन यादव, कड़कड़ाती ठंड में लोगों को बांटे कंबल, बोले- 'नर की सेवा ही...'

Mohan Yadav in Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार देर रात उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे गरीब लोगों को कंबल वितरित किया. साथ ही सभी के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था का आश्वासन भी दिया.

CM Mohan Yadav Ujjain Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) शनिवार (6 जनवरी) की रात 12 बजे उज्जैन (Ujjain) पहुंचे. सीएम इसके बाद सीधा देवास गेट बस स्टैंड पहुंचकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल वितरित किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नर की सेवा ही नारायण की सेवा है. अभी जो लोग फुटपाथ पर सो रहे थे, उन्हें उठाना मुनासिब नहीं समझा, लेकिन कंबल वितरित करवा दिए गए हैं. आगे से सभी की व्यवस्था रैन बसेरे में हो, ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उनके साथ स्थानीय विधायक और प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. डॉ मोहन यादव सीधे देवास गेट बस स्टैंड पहुंचे यहां उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल दिए. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ महापर्व की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. उन्होंने हरिद्वार में साधु संतों को सिंहस्थ को लेकर आमंत्रित भी किया है.

शिवराज का नाम लेना नहीं भूले मोहन यादव
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि साधु संत सरकार के साथ मिलकर सिंहस्थ के और अधिक विस्तार की दिशा में मार्गदर्शन दें. उन्होंने कहा कि साधु संतों का भी पूरा आशीर्वाद सरकार को मिल रहा है. साधु संतों ने उज्जैन आने की स्वीकृति दी है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी सरकार पूरी तन्मयता के साथ जुटी हुई है. डॉ मोहन यादव ने अपने गृह जिले में भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम मीडिया के सामने बड़ी मजबूती के साथ रखा. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस आज से शुरू करेगी मैराथन बैठकों का दौर, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर भी बनेगी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget