एक्सप्लोरर

करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर खुलासे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा बयान, क्या कुछ कहा?

Saurabh Sharma Case: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक (कॉन्सटेबल) सौरभ शर्मा को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

Millionaire Constable Saurabh Sharma: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक (कॉन्सटेबल) सौरभ शर्मा के यहां करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में कोई बच नहीं पाएगा. परिवहन विभाग की चौकियां भ्रष्टाचार और अन्य शिकायतों के चलते ही बंद कराया गया है.

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां लोकायुक्त पुलिस के छापे के दौरान करोड़ों रुपये का सोना, चांदी, नकदी और अन्य अचल संपत्ति का पता चला है. अब इस मामले में जांच के लिए आयकर विभाग के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी उतर गई है. इस पूरे मामले में पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर आरोप है कि वह हर साल 100 करोड़ रुपये की घूस ठिकाने लगाता था.

सीएम मोहन यादव सख्त

सौरभ शर्मा के यहां से एक डायरी भी मिली है जिसमें बड़े अधिकारियों के नाम और रिश्वत की राशि लेनदेन का हिसाब किताब है. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ''परिवहन विभाग की चौकियों पर भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितता की शिकायतें आ रही थी. इसी के चलते इन सभी चौकियों को बंद कर दिया गया है. मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. इसके लिए सरकार को किसी भी हद तक कार्रवाई करना पड़े तो सरकार पीछे नहीं हटेगी.''

मध्य प्रदेश में पहली बार बंद हुई चौकियां
मध्य प्रदेश की सभी सीमाओं और आंतरिक क्षेत्र में 50 से ज्यादा परिवहन विभाग की चौकियां व उपचौकी थी. इन चौकियों पर परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बाहर से आने वाले और मध्य प्रदेश के बाहर जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते थे. यहां पर भ्रष्टाचार की कई बार शिकायत आती थी.

यहां तक की विधानसभा में भी कई बार विपक्ष इस मुद्दे को उठा चुका था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इन चौकियों को बंद करने का आदेश कुछ महीने पहले ही दे दिया था. वर्तमान में सभी चौकियां पूरी तरह बंद है.

सौरभ शर्मा समेत सहयोगियों पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त ने भेजा समन तो ED ने भी दर्ज किया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget