एक्सप्लोरर

इंदौर दौरे पर सीएम मोहन यादव, बारिश के बाद हुए जल जमाव को लेकर अधिकरियों को दिए ये निर्देश

Indore News: सीएम मोहन यादव ने शनिवार को नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण की बैठक में जल जमाव को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिएं. इसके बाद सीएम काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में शमिल हुए.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने इंदौर (Indore) में जल जमाव की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति न हो इसके लिए नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण स्थायी प्रबंध सुनिश्चित करें. इसके अलावा मोहन यादव ने काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में शमिल हुए. यहां उन्होंने कहा कि इंदौर क्षेत्र में मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जाएगी, जिसमें इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिले के कुछ हिस्से शामिल होंगे.

उन्होंने व्यापारियों को मध्य प्रदेश में व्यापार करने का निमंत्रण भी दिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश का भविष्य वाणिज्यिक और व्यापारिक दृष्टि से उज्जवल है. उन्होंने काबुली चना व्यापारियों के सम्मेलन में हास्य भरे लहजे में कहा कि काबुली चना नाम भले ही काबुली हो लेकिन वह चना तो हमारे इंदौर का ही है. 

"हर घर कन्हैया-हर मां यशोदा" कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वृंदावन वाटिका सयाजी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया. यहां उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट अयोध्या और श्री कृष्ण भूमि न्यास मथुरा के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया. बता दें इंदौर में 25 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जहां लगभग 5000 बालक भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में और माताएं मां यशोदा के रूप में भाग लेंगी. यह कार्यक्रम दशहरा मैदान में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगे. कार्यक्रम की थीम "हर घर कन्हैया-हर मां यशोदा" पर केंद्रित है. यह कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित होगा. इस कार्यक्रम में मटकी फोड़, बाल गोपालों का पूजन, माधवास बैंड की प्रस्तुति, बल्लू जी का बांसुरी वादन और माखन-मिश्री का वितरण भी होगा. यह एक अद्भुत अवसर होगा, जिसमें इंदौर के लोग भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में सामूहिक रूप से भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें: नर्सिंग घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दमोह के इन दो कॉलेजों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget