एक्सप्लोरर

MP: सीएम की योजनाएं पीएम के नाम से कर रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव ? इन दो योजनाओं के बदले नाम

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीते दिनों अपने 100 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा था. बता दें कि सीएम ने राज्य की दो प्रमुख योजनाओं का नाम बदल दिया है.

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम से संचालित होने वाली सभी योजनाओं को धीरे-धीरे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव प्रधानमंत्री के नाम करते जा रहे हैं. उनके मुख्यमंत्री बनने के 100 दिन के भीतर ही दो प्रमुख योजनाओं को प्रधानमंत्री के नाम कर दिया गया है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में दो प्रमुख योजनाओं को मुख्यमंत्री द्वारा संचालित होने वाली योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री के नाम पर कर दी है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों 'मुख्यमंत्री एयर एंबुलेंस' का नाम बदल दिया था. 

एंबुलेंस मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों से संपर्क में रहती है
उज्जैन के रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने सीएम एयर एंबुलेंस का नाम बदलकर 'पीएम एयर एंबुलेंस' करने के निर्देश जारी कर दिए. इसके बाद अब मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित होने वाली एयर एंबुलेंस को पीएम एयर एंबुलेंस के नाम से जाना जा रहा है. यह एंबुलेंस मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों से संपर्क में रहती है. इसके जरिए गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हवाई मार्ग से बड़े चिकित्सालय तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है.

इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सोलर किसान मित्र योजना का हाल ही में नाम बदलकर पीएम सोलर किसान मित्र योजना रख दिया है. इस योजना के जरिए रियायती दरों पर किसानों को सोलर ऊर्जा पहुंचाई जा रही है. 

लोकसभा चुनाव के पहले योजनाओं का नया नामकरण
मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का श्रेय भी केंद्र सरकार को देते हुए योजनाओं का नामकरण कर रही है. वर्तमान में वैसे ही मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार की दो दर्जन से ज्यादा महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही है.

इनमें खाद्यान्न,आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को योजनाओं का नाम बदलने का पूरा अधिकार है. यह गौरव की बात ही की मध्य प्रदेश में सरकार प्रधानमंत्री के नाम पर योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है.

ये भी पढ़ें: MP Holi Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, पश्चिम मध्य रेलवे ने होली पर चलाई 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget