एक्सप्लोरर

MP CD Scandal: मध्य प्रदेश की सीडी कांड का सबसे बड़ा खुलासा, कमलनाथ पलटे अब गोविंद सिंह की बारी

एमपी में जब कांग्रेस का शासन था तो उन दिनों संघ और बीजेपी के नेताओं के हनीट्रैप के शिकार होने की सीडी होने की बात चर्चा में थी.तब सीएम कमलनाथ ने खुद सीडी होने का दावा किया था लेकिन अब पलट गए हैं.

MP CD Scandal: मध्य प्रदेश में हनीट्रैप की सीडी ने पूरी राजनीति की बहस का रुख मोड़ दिया है. मध्य प्रदेश में इन दिनों विकास, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य से ज्यादा सीडी को लेकर बहस चल रही है, लेकिन यह बहस किस मुकाम पर जाकर रुकेगी? इस बारे में बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं.
 
एक समय था जब मध्यप्रदेश में हनीट्रैप के सवाल पर राजनेताओं की ओर से चुप्पी साध ली जाती थी, लेकिन अब यही मुद्दा सबसे बड़ी बहस का विषय बन गया है. पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने इस बात का दावा किया था कि उनके पास सीडी है, जिसमें संघ और बीजेपी के बड़े नेता बेनकाब हो जाएंगे. इसके बाद जब मामला उछला और कानूनी दांव-पेंच शुरू हुए तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बयान को पलट दिया. उन्होंने कहा कि उनको सीडी पुलिस अधिकारियों ने दिखाई थी. इस पूरे मामले में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Govind Singh) अब भी सीडी को लेकर लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके पास सीडी है और वह कई बार बीजेपी के प्रदेश के शीर्ष नेताओं को सीडी दिखाने का निमंत्रण भी दे चुके हैं. 
 
भजन की उम्र में गजल सुनना ठीक नहीं
 
इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी पूर्ण विश्वास के साथ बयान बाजी कर रही है. गृहमंत्री इस बात को लेकर यह भी बयान दे चुके हैं कि भजन सुनने की उम्र में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को गजल नहीं सुनना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की सीडी यदि हो तो सबके सामने आनी चाहिए. दूसरी तरफ इसी प्रकार के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अडिग हैं. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मीडिया से स्पष्ट से बोल चुके हैं कि सीडी को लेकर आ रहे कांग्रेस नेताओं के बयान गलत हैं. 
 
विकास के मुद्दे पर होना चाहिए राजनीति
 
शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने इस मामले में कहा है कि सीडी नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर राजनीति होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की बड़ी शक्ति बनकर उभर चुका है. ऐसे में कांग्रेस को छोटी मानसिकता से ऊपर उठकर राजनीति करनी चाहिए. सीडी को लेकर जिस प्रकार के राजनीतिक बयान सामने आ रहे हैं, इससे कांग्रेस की पोल भी खुल गई है. 
 
नेताओं के साथ अधिकारी भी थे कठघरे में
 
मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी उस समय सीडी कांड सुर्खियों बटोर चुका है. इस सीडी कांड को लेकर कथित रूप से यह भी कहा जाता रहा है कि इसमें राजनेताओं के साथ-साथ कई अफसर भी कैद हैं. अभी तक न तो सीडी सामने आई है और न हीं कभी आने की संभावना है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि जो जांच एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है, उसे तमाम नेता और अधिकारी औपचारिक रूप से लिखित में दे चुके हैं कि उनके पास ऐसी कोई सीडी नहीं है. ऐसे बयान देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हैं. ऐसे में भविष्य में भी राजनीतिक मंचों के बयान में ही सीडी कांड सुर्खियों में रहेगा, कोई सीडी अब सामने आना नामुमकिन है. 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget