एक्सप्लोरर

Bhojshala Survey: भोजशाला सर्वे का आज 36वां दिन, खुदाई में मिली दीवार, ASI ने कोर्ट से मांगा और समय

Bhojshala ASI Survey: इंदौर हाई कोर्ट की बेंच के आदेश पर ASI की टीम भोजशाला का सर्वे कर रही है, सर्वे का आज 36वां दिन है. वहीं सर्वे के 35वें दिन भोजशाला में एक दीवार निकली है.

Dhar Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार (Dhar) में जारी भोजशाला शाला सर्वे का आज (26 अप्रैल) को 36वां दिन है. आज सुबह 6 बजे 15 ASI अधिकारी और 26 मजदूर भोजशाला में सर्वे के लिए पहुंचे. आज शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की नमाज के कारण दोपहर 12 बजे तक ही सर्वे किया गया. एएसआई ने सर्वे पूरा करने लिए हाई कोर्ट में आठ हफ्ते का समय और मांगा है. इधर शुक्रवार के चलते भोजशाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इंदौर हाई कोर्ट की बेंच के आदेश पर ASI की टीम भोजशाला का सर्वे कर रही है, सर्वे का आज 36वां दिन है. वहीं सर्वे के 35वें दिन भोजशाला में एक दीवार निकली है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि और अधिक खुदाई करने पर कोई स्ट्रक्चर निकल सकता है. हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा के अनुसार 35वें दिन भोजशाला में दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र का सर्वे किया गया.

ASI की टीम ने मस्जिद का सर्वे कर केमिकल ट्रीटमेंट भी किया. उन्होंने यह भी बताया कि खुदाई के दौरान जो ईंट नजर आ रही है वहां एक दीवार जैसी आकृति दिखने लगी है. यह दीवार दो हिस्सों में जुड़ी हुई नजर आ रही है इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि कोई बड़ा स्ट्रक्चर भी निकल सकता है. वहीं गोपाल शर्मा ने यह भी बताया कि एएसआई की एक टीम धार राज्य के पुरातत्व विभाग के अधीन किला पहुंची है, जहां भोजशाला में  पूर्व में खुदाई में मिली मूर्तियां और अवशेष का निरीक्षण किया गया.

मुस्लिम पक्ष ने किया ये दावा
वहीं मुस्लिम पक्ष के पक्षकार अब्दुल समद ने बताया कमाल मौलाना मस्जिद के शिलालेख आदि मिले हैं, जिनकी साइंटिस्ट जांच कर रहे हैं. वैज्ञानिक केमिकल से इसे भी धो रहे हैं और उनकी उम्र पता लगाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि भोजशाला के दक्षिण में लेबलिंग और उत्तर दिशा में खुदाई का काम चल रहा है.

हाई कोर्ट ने एएसआई को भोजशाला सर्वे के लिए छह हफ्ते का समय दिया था इसकी अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. एएसआई ने सर्वे के लिए आठ हफ्ते का और समय देने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. सूत्रों की माने तो एएसआई की टीम 29 अप्रैल को कोर्ट में अब तक किए गए सर्वे की जानकारी देगी.

ये भी पढ़ें: बहन को थप्पड़ मारने पर मां ने बेटे को डांटा तो नाबालिग छात्र ने लगाई फांसी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
MP में बड़ी सियासी हलचल, CM ने मंत्री से छीना अहम विभाग, मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव

वीडियोज

Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget