एक्सप्लोरर

MP: पचमढ़ी में बीजेपी का तीन दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म, वाणी पर संयम और सेवा का संदेश

MP News: पचमढ़ी में बीजेपी का तीन दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ. अमित शाह ने शुरुआत की और राजनाथ सिंह ने समापन किया. नेताओं को सोशल मीडिया उपयोग और वाणी संयम पर मार्गदर्शन मिला.

BJP MP-MLA Training Camp: पचमढ़ी में बीजेपी का सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग सोमवार (16 जून) को खत्म हो गया. यह कार्यक्रम तीन दिन चला. प्रशिक्षण की शुरुआत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की. समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि तीन दिन में नेताओं को कई विषयों पर मार्गदर्शन मिला. शिवप्रकाश, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह, सी.आर. पाटिल जैसे बड़े नेता अलग-अलग सत्रों में शामिल हुए.

समस्याओं के समाधान पर की चर्चा 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने "विकसित मध्यप्रदेश" विषय पर बात की. शिवप्रकाश ने संगठन के कामकाज और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की. राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा हूं, लेकिन आज भी खुद को कार्यकर्ता मानता हूं."

सोशल मीडिया और तकनीक के सही उपयोग पर हुई चर्चा 
गृह मंत्री अमित शाह ने जनसंघ से लेकर अब तक की पार्टी यात्रा पर बात की. उन्होंने संगठन के इतिहास और विचारधारा को समझाया. पहली बार सांसद-विधायक बने नेताओं के लिए खास सत्र हुआ. सोशल मीडिया और तकनीक के सही उपयोग पर भी चर्चा हुई.

नेताओं को वाणी पर संयम रखने की हिदायत
बीते दिनों मध्य प्रदेश के कई नेताओं के बयान विवादों में रहे थे, चाहे कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह का बयान हो, चाहे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बयान, या सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का बयान हो, इन नेताओं की बयान से पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी. प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पार्टी के केंद्रीय और शीर्ष नेतृत्व की तरफ से इस बात पर जोर दिया गया कि नेता अनावश्यक बयानबाजी न करें और वाणी पर संयम रखें.

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने अपने भाषण में पार्टी के नेताओं को अनावश्यक बयान देकर विवादों में पढ़ने से बचने की सलाह दी और नेताओं को वाणी पर संयम की नसीहत दी . 

कार्यक्रम में प्लास्टिक का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं हुआ. पानी के लिए तांबे की बोतलें और गिलास रखे गए. खाने के बर्तन भी प्लास्टिक के नहीं थे. पचमढ़ी के अटल वाटिका में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधे भी लगाए गए.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की कार्यशैली बाकी दलों से अलग है. यहां पद का मतलब सेवा होता है. उन्होंने कहा कि सभी सांसद-विधायक जनता की सेवा और देश के विकास के लिए समर्पित हैं.

जानकारी के मुताबिक एक सांसद और 15 विधायक किसी कारण से प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके. बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आगे भी होते रहेंगे.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget