एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश BJP की नई टीम तैयार, कई नेताओं की हुई छुट्टी, इनका प्रमोशन, 7 महिलाएं शामिल

MP BJP New Executive: हेमंत खंडेलवाल ने मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनने के साढ़े तीन महीने बाद नई टीम घोषित की है. पुरानी टीम के कुछ सदस्यों को प्रमोट किया गया, जबकि कुछ को हटाया गया.

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालने के करीब साढ़े तीन महीने बाद अपनी नई टीम बनाई है. गुरुवार (23 अक्टूबर) को पार्टी संगठन में पदाधिकारियों और कुछ मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई.

हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की टीम में शामिल कई सदस्यों की छुट्टी कर दी. वहीं, कुछ पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रमोट भी किया गया. कुछ नए चेहरों को जगह देते हुए उन्होंने जातीय और सामाजिक संतुलन को भी साधने की कोशिश की है.

एमपी बीजेपी की नई टीम में 7 महिलाएं

बीजेपी की नई टीम में 7 महिलाओं को भी स्थान दिया गया है, जिनमें एक को महामंत्री, दो को उपाध्यक्ष और चार को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

जुलाई 2025 में प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने वाले खंडेलवाल ने अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 9 मंत्री बनाए हैं. साथ ही उन्होंने किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग मोर्चे के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की. इसके अलावा कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी के पदों पर भी नियुक्ति की गई है.

वीडी शर्मा की टीम में रहे सदस्यों का प्रमोशन

वीडी शर्मा के अध्यक्षीय कार्यकाल में सचिव रहे राहुल कोठारी और लता वानखेड़े को महामंत्री बनाया गया है. इनके अलावा राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी और गौरव रणदिवे को महामंत्री नियुक्त किया गया है. विष्णु दत्त शर्मा की टीम में कविता पाटीदार, भगवान दास सबनानी, हरिशंकर खटीक, रणबीर सिंह रावत और शार्देंदु तिवारी महामंत्री थे.

रावत को नई टीम में उपाध्यक्ष बनाया गया है. उनके अलावा कांतिदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेन्द्र बरुआ, मनीषा सिंह, डॉ नन्दिता पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, निशांत खरे और प्रभुलाल जाटव को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

इन लोगों को दोबारा नहीं मिली जगह

पुरानी टीम में उपाध्यक्ष रहे सांसद आलोक शर्मा, सुमित्रा वाल्मिक, चौधरी मुकेश सिंह, सीमा सिंह जादौन, जीतू जिराती और चिंतामणि मालवीय सहित कई नेताओं को खंडेलवाल की टीम में जगह नहीं मिली है.

मीडिया प्रभारी के पद पर आशीष उषा अग्रवाल को बरकरार रखा गया है जबकि कार्यालय मंत्री पद पर राघवेंद्र शर्मा के स्थान पर श्याम महाजन की नियुक्ति की गई है. महाजन पिछली टीम में उपाध्यक्ष थे. कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश जैन को बरकरार रखा गया है.

हेमंत खंडेलवाल ने इस घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि निश्चित रूप से इससे संगठन को नयी शक्ति और ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी की ऊर्जा, कर्मठता, निष्ठा, अनुभव एवं प्रतिबद्धता मध्यप्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त करने और बीजेपी की डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget