एक्सप्लोरर

Rana Sanga Controversy: मध्य प्रदेश में राणा सांगा पर सियासी घमासान, भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्या कहा?

Rana Sanga Controversy: मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास पर सवाल उठाना निंदनीय है

Rana Sanga Controversy: मध्य प्रदेश के बीजेपी  विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत के गौरवशाली इतिहास पर सवाल खड़े करना निंदनीय है.  उन्होंने राणा सांगा को लेकर कहा कि उनके गौरवशाली इतिहास को जानने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी को इतिहास पढ़ लेना चाहिए.

मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि "राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के नेता ने जो सवाल खड़े किए हैं, उसे लेकर में उनके अध्यक्ष अखिलेश यादव, सहयोगी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करना चाहता हूं कि हिंदुस्तान के इतिहास को झूठलाने की कोशिश ना करें, राणा सांगा ने शरीर पर 80 गाव खाकर भी देश की रक्षा की है.

रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा, "समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और औरंगजेब को जिन्ना तथा औरंगजेब की तारीफ करना है तो इसके लिए वे उन्हें नहीं रोकेंगे लेकिन भारत के गौरवशाली इतिहास को लेकर उन्हें टिप्पणी नहीं करना चाहिए." उन्होंने राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से देश से माफी मांगने की अपील भी की है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुई राणा सांगा को लेकर राजनीति
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में वीर राजपूत योद्धा राणा सांगा पर टिप्पणी की थी. इसके बाद उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रामजीलाल सुमन के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया. अब मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के विधायक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं.

रामजीलाल सुमन ने क्या कहा था?

सांसद रामजीलाल सुमन ने पिछले दिनों कहा था कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा बाबर को लाए थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि बाबर का डीएनए मुसलमानों में है.  सुमन ने कहा, “हिन्दुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता बल्कि वे मोहम्मद साहब और सूफी संतों की परंपराओं को अपना आदर्श मानते हैं. इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा बाबर को लाया था. 

सुमन ने कहा, ‘‘मुसलमान तो बाबर की औलाद है, और तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो. यह हिंदुस्तान में तय होना चाहिए.”  राणा सांगा या संग्राम सिंह प्रथम 1508 से 1528 तक मेवाड़ (राजस्थान) के शासक थे.

ये भी पढ़ें- Harsha Richhariya: सौरभ-मुस्कान केस पर हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'अब जो पुरुषों के साथ हो रहा है…’

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget