एक्सप्लोरर

Harsha Richhariya: सौरभ-मुस्कान केस पर हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'अब जो पुरुषों के साथ हो रहा है…’

Harsha Richhariya News: मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस से हर कोई सन्न है. इस बीच महाकुंभ से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Harsha Richhariya On Saurabh Rajput: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मसले पर मॉडल और एंकर हर्षा रिछारिया का बयान सामने आया है. हर्षा रिछारिया ने रविवार (23 मार्च) को जारी बयान में कहा है कि ये बात सही है कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं पर जुल्म ढाए जाते रहे हैं, लेकिन अब जो पुरुषों पर अत्याचार हो रहे हैं, उसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी. 
 
प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया ने सौरभ राजपूत हत्याकांड को लेकर इंस्टा पोस्ट में कहा, "एक दौर वो था जब लड़कियों, नारियों और महिलाओं के बॉडी को टुकड़े करके फ्रिज में या कुकर में रखे जाते थे. एक दौर यह है, जब पति को ड्रम में काटकर चुनवा दिया गया." 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harsha richhariya (@sanatani_harsha_richhariya)


   
उन्होंने आगे कहा, "माना ये पुरुष प्रधान समाज है. इसमें स्त्रियों और महिलाओं के साथ बहुत अत्याचार हुए और हो भी रहे हैं. अब पुरुषों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके खिलाफ अवाज उठानी पड़ेगी."

जिसने अपना बेटा खोया उनका क्या?

एंकर हर्षा रिछारिया के मुताबिक, "प्यार इतना अंधा नहीं होना चाहिए​ कि आप किसी की गलतियों को बार बार अनदेखा करते जाएं. बाद में वही गलती आपके मौत का कारण बन जाए."  उन्होंने ये भी कहा कि सोचिए, जिस परिवार ने अपना बेटा खोया सोचिए, उनकी क्या गलती थी? हर हर महादेव जय श्री राम.

 दरअसल, मेरठ पुलिस ने 18 मार्च को बताया कि मर्चेंट नेवी का कर्मचारी सौरभ राजपूत 4 मार्च से लापता था. कुछ दिनों बाद उसका क्षत-विक्षत शव एक ड्रम में सीमेंट के नीचे बंद मिला. इस हत्याकांड ने देश के लोगों को हिलाकर रख दिया. इस हत्याकांड को सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर अंजाम दिया था. 

अब इस मामले में मेरठ पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में आवेदन देकर साहिल और मुस्कान को कस्टडी देने की मांग की है. इसके पीछे पुलिस का मकसद  क्राइम सीन को रिक्रिएट करना है, जिससे घटना के बारे में और जानकारी मिल सके. बता दें कि मॉडल हर्षा रिछारिया मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget