एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बयान से 19 जिलों में राजनीति गरमाई, सरकार बनाने में अहम रोल

MP Politics: कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान पर 19 जिलों में राजनीति गरमा गई है. एमपी की 47 आदिवासी सीटें सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश की 230 सीट विधानसभा सीटों में से 47 सीट ऐसी हैं, जहां पर आदिवासी समुदाय द्वारा हार जीत का फैसला किया जाता है. पूर्व मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) के आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान के बाद मध्य प्रदेश के 19 जिलों में सियासत तेज हो गई है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों के सामने कई तरह की मुश्किलें भी आ रही हैं.

कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार द्वारा एमपी को आदिवासी मुख्यमंत्री दिए जाने की मांग उठाए जाने के बाद 19 जिलों में सियासत तेज हो गई. मध्य प्रदेश में झाबुआ, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, धार, अनूपपुर, डिंडोरी, शहडोल, बालाघाट, मंडला, खंडवा, उमरिया, सीधी, श्योपुर, सिवनी, नर्मदापुरम और बेतूल जिले ऐसे हैं, जहां पर आदिवासी समुदाय द्वारा 47 विधानसभा सीटों के भाग्य का फैसला किया जाता है. साल 2018 में कांग्रेस ने इन 47 में से 30 सीटों पर जीत हासिल कर मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल की थी. 

बीजेपी भी दे रही मुद्दे को हवा
अब आदिवासी मुख्यमंत्री का कार्ड कमलनाथ पर भारी पड़ रहा है. भारतीय जनता पार्टी भी इस पूरे मुद्दे को हवा दे रही है. हालांकि उमंग सिंघार ने बीजेपी से भी आदिवासी मुख्यमंत्री का नाम आगे लाने की मांग कर दी है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के 6 महीने बाद लोकसभा चुनाव होना है. ऐसे में मोदी सरकार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट गई है. मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 6 सीट ऐसी है, जहां पर आदिवासी समुदाय द्वारा प्रत्याशी को लोकसभा पहुंचाया जाता है.

अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
मध्य प्रदेश के बैतूल, धार, खरगोन, मंडला, रतलाम और शहडोल लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के खाते में आती हैं. वर्तमान में ये सभी लोकसभा सीटें बीजेपी के पास है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी उमंग सिंघार के बयान को हवा दी है. उन्होंने कहा है की उमंग सिंघार ने समय-समय पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को आइना दिखाया है.

विष्णु दत्त शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस केवल आदिवासी समुदाय से वोट लेना जानती है. आदिवासी समाज केवल उनके लिए वोट बैंक है. शर्मा ने राष्ट्रपति का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला को राष्ट्रपति पद पर बैठा कर पूरे आदिवासी समाज का सम्मान किया है.

MP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए बयान पर कमलनाथ का जवाब, कहा- 'पेट में दर्द क्यों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget