एक्सप्लोरर

MP Election 2023: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- 'जहां भी सरकार बनती है वहां सीएम और डिप्टी सीएम में होड़...'

MP Election 2023 News: पीएम मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति है, जहां आपसी कलह चलती रहती है और दिल्ली में बैठे उनके जज फैसला सुनाते हैं और दुकान चलाते हैं.

MP Election 2023 News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को नुकसान पहुंचाया है, वहां विकास रुक गया है और उसके मुख्यमंत्री के सत्ता में बने रहने पर संदेह पैदा हो गया है. मोदी ने राजस्थान में दो समूहों के बीच 'अंदरूनी कलह' को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर भी निशाना साधा. यह स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच झगड़े का संदर्भ था.

पीएम मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के खंडवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार करती है और जिन राज्यों में सरकार बनाती है, उन्हें बर्बाद कर देती है. वे आपसी कलह में लगे रहते हैं और उनके पास लोगों के लिए समय नहीं है.” उन्होंने कहा कि कर्नाटक में महज छह महीने पहले बनी कांग्रेस सरकार को देखिए. मुख्यमंत्री को नहीं पता कि वह कब तक राज्य के मुखिया रहेंगे. उन्होंने कर्नाटक को बर्बाद कर दिया है, वहां विकास गतिविधियां ठप हो गई हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यह कांग्रेस की संस्कृति है, जहां आपसी कलह चलती रहती है और दिल्ली में बैठे उनके जज फैसला सुनाते हैं और दुकान चलाते हैं.’’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ''जहां भी कांग्रेस की सरकार गलती से बन जाती है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ लग जाती है और कर्नाटक से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं.''

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भाजपा पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा और जद(एस) 'निराश' थे क्योंकि मई में विधानसभा चुनाव नतीजों के तुरंत बाद सरकार बनाने का उनका सपना सच नहीं हुआ. जब से यह सरकार सत्ता में आई है, कांग्रेस पार्टी के भीतर इस बात को लेकर दावे और प्रतिदावे होते रहे हैं कि इस सरकार के ढाई साल बाद सिद्धरमैया को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के लिए पद छोड़ना पड़ सकता है.

पीएम मोदी ने कहा, ''राजस्थान में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद दो गुट पिछले साढ़े चार साल से 24 घंटे लड़ाई कर रहे हैं.’’ उन्होंने राजस्थान में हुई कन्हैयालाल की हत्या का भी परोक्ष रूप से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस माफिया राज, भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में एक आदमी का गला काटने के बाद जश्न मनाना कल्पना से परे था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ऐसा हुआ था. मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को दूसरे राज्यों से समझना चाहिए और समाज को बांटने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: खंडवा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, बोले- 'जहां कांग्रेस आती है वहां सत्ता का अहंकार, लूट, भ्रष्टाचार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget