एक्सप्लोरर

MP Election: BJP-कांग्रेस में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने को लेकर आंख मिचौली, क्यों नहीं जारी हो रही सूची?

MP Election: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की पहली लिस्ट 6 से 7 सितंबर तक जारी करने को कहा है. बीजेपी भी प्रत्याशी की दूसरी लिस्ट जारी करने से पहले कांग्रेस की सूची का इंतजार कर रही है.

MP Assembly Elections Candidate List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections) के लिए प्रदेश की दोनों प्रमुख सियासी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हैं. बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट बीते दिनों जारी कर चुकी है. वहीं सितंबर माह के पहले सप्ताह में बीजेपी (BJP) के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने की पूरी संभावना थी, लेकिन फिलहाल इसे 12 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है. बीजेपी अब कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशियों के सूची का भी इंतजार कर रही है. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश इकाई आंतरिक कलह और उठ रहे विरोध के स्वर को भी शांत करने की कोशिश की जा रही है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने नया प्रयोग करते हुए विधानसभा चुनाव के साढ़े तीन महीने पहले 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर सभी को चौंका दिया था. इसके बाद कयास आराई की जा रही थी कि सितंबर माह के पहले हफ्ते में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर देगी, मगर ऐसा नहीं हुआ. अब बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने सूची को 12 से 15 सितंबर तक जारी करने के संकेत दिये हैं. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े एक नेता ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि 12 से 15 सितंबर के बीच जो दूसरी सूची जारी होगी, उसमें उन प्रत्याशियों के नाम होंगे, जहां पर अभी कांग्रेस के विधायक है. 

सितंबर माह में केवल एक सूची आएगी

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि, 'भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकतम चार सूची में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे, लेकिन तीन सूची तो जारी ही की जाएगी.' उन्होंने आगे बताया कि जिन सीटों पर बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है. उन सीटों पर प्रत्याशियों की सूची अंतिम चरण में जारी होगी.' बीजेपी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर माह में केवल एक ही सूची जारी होगी, जबकि अगली सूची अक्टूबर माह में जारी की जाएगी. पार्टी ने जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया है, उन्हें धीरे-धीरे इसके संकेत दिये जा रहे हैं.  

कांग्रेस इस डेट तक जारी कर सकती है सूची

बीजेपी के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशियों की सितंबर माह में केवल एक सूची बाहर आएगी, जबकि दूसरी सूची के लिए अक्टूबर माह तक इंतजार करना पड़ेगा. कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया था कि कांग्रेस की पहली सूची 6 या 7 सितंबर को आ जाएगी, लेकिन ऐसा संभव होता हुए प्रतीत नहीं हो रहा है. बताया जा रहा है कि सूची को पहले दिल्ली भेजा जायेगा. इसके बाद वहां से हरी झंडी मिलने पर ही सूची जारी होगी. कांग्रेस अपना प्रत्याशियों की सूची 12 से 15 सितंबर के बीच जारी कर सकती है. भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें: MP Election: बारिश के कारण श्योपुर में रद्द हुआ अमित शाह का कार्यक्रम, बाद में फोन से जनसभा को किया संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला

Embed widget