एक्सप्लोरर

MP Election 2023: MP में सुपर एक्टिव हुईं मायावती, सतना की सभा में बताया UP में बसपा की सरकार बनाने का फॉर्मूला

MP Election: मायावती ने कहा, बसपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो धन्नासेठों की मदद से नहीं बल्कि अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से चुनाव लड़ती है, ताकि वह सर्वहित की बात कर सके.

MP Election 2023: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बुधवार को पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सतना (Satna) में सभा की. सतना के बीटीआई मैदान में मायावती ने  बीएसपी को वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में पूरी ताकत तैयारी और दमदारी से बीएसपी चुनाव लड़ रही है. मायावती को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. मैदान में खड़े होने तक की जगह नहीं बची थी. दावा किया जा रहा है कि करीब 30 हजार कार्यकर्ता और जनता मौजूद थी. 

वहीं सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा केंद और प्रदेश में अलग-अलग दलों की सत्ता रही है, लेकिन किसी भी दल ने सर्व समाज, गरीब-आदिवासियों, किसानों और छोटे व्यापारियों का विकास नहीं किया. मायावती ने कहा खासकर दलितों आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को यह बताना जरूरी है कि बाबा साहब के प्रयासों से लाभ मिला है. बसपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो धनी लोगों की मदद से नहीं बल्कि अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से चुनाव लड़ती है, ताकि वह सर्वहित की बात कर सके. इसी के दम पर बसपा ने यूपी में चार बार सरकार बनाई.

बीजेपी-कांग्रेस नहीं पूरा किया आरक्षण का कोटा
कांग्रेस और बीजेपी सरकार ने कभी भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया, यही स्थिति मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रही है. यहां तक कि निजी क्षेत्र में सरकार आरक्षण पर ध्यान न देकर काम कर रही है. इससे दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग को भी काफी नुकसान हो रहा है. मंडल कमीशन के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा हमने वीपी सिंह की सरकार मंडल कमीशन की सिफारिश लागू करने की शर्त पर समर्थन दिया था. वीपी सिंह ने हमारी बात मानी और मंडल कमीशन लागू कर बाबा साहेब को भारत रत्न दिया.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: देवास में प्रियंका गांधी की चुनावी रैली, कहानी सुनाकर शिवराज सरकार की इस योजना पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget