एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी ने कहीं भाई तो कहीं बेटे के काटे टिकट ! जानिए एक तीर से कितने नेता हुए शिकार?

MP Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार रात बीजेपी के 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी. पहली सूची में भी 39 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया था.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 बीजेपी आर या पार के मूड में लड़ने जा रही है. इसी वजह से मध्य प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया गया है. बीजेपी ने एक तीर से कई शिकार कर दी है. कहीं भाई का टिकट काट दिया गया तो कहीं बेटे का टिकट कटना तय हो गया है. ऐसे टिकटों के बंटवारे ने सभी को चौंका दिया है.

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार रात बीजेपी के 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी. पहली सूची में भी 39 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के संपन्न होते ही दूसरी सूची जारी कर दी गई. इस सूची में बीजेपी के दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया. यदि महाकौशल की बात की जाए तो यहां पर तीन दिग्गजों को मैदान में उतार दिया गया है ताकि महाकौशल में बीजेपी और मजबूत हो सके. 

बिना बताए ही दे दिया टिकट 
नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल चुनाव लड़ रहे हैं तो निवास विधानसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतार दिया गया है. इसी प्रकार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह को जबलपुर से टिकट दे दिया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन नेताओं को विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने की भनक तक नहीं लग पाई और उनका नाम सूची में आ गया. 

अब भाई और बेटे का टिकट भी कटा
इंदौर से दो बार विधायक रहे आकाश विजयवर्गीय इस बार भी टिकट के पक्के दावेदार थे लेकिन आकाश विजयवर्गीय के स्थान पर उनके पिता और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर क्रमांक 1 से टिकट दे दिया गया है. इसी तरह नरसिंहपुर की बात की जाए तो यहां से प्रहलाद पटेल के भाई जालम सिंह पटेल वर्तमान में विधायक है लेकिन प्रहलाद पटेल को टिकट देने से जलन सिंह पटेल का टिकट स्वत: ही कट गया. 

एक तीर से कई शिकार कर दिए
इसी प्रकार निवास विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां से फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतर गया है, जबकि उनके भाई राम प्यारे कुलस्ते यहां से पूर्व में विधायक रह चुके हैं. इस बार उनकी दावेदारी पक्की मानी जा रही थी. इस प्रकार बीजेपी ने दिग्गजों को मैदान में उतर कर उनके रिश्तेदारों के टिकट काटने की रणनीति के जरिए एक तीर से कई शिकार कर दिए है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: उम्मीदवारों की लिस्ट पर कांग्रेस नेता का बड़ा हमला, कमलनाथ बोले- 'हार स्वीकार कर चुकी है बीजेपी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget