एक्सप्लोरर

MP Election 2023: क्या कांग्रेस के 'हाथ' से उज्जैन की दो सीटें निकाल पाएगी BJP? जानें- किसे दिया टिकट

BJP Candidates List 2023: BJP ने उज्जैन जिले में 2 प्रत्याशियों के टिकट फाइनल करते हुए कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने का दावा किया है. पूर्व विधायक सतीश मालवीय और ताराचंद गोयल को मैदान में उतारा है.

MP Election 2023 News: भारतीय जनता पार्टी ने उज्जैन जिले की दो विधानसभा सीटों को कांग्रेस के कब्जे से छुड़ाने के लिए दो पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा है. बीजेपी का दावा है कि इस बार उज्जैन जिले की अनुसूचित जाति वर्ग की सीटों को भारतीय जनता पार्टी जीतकर 2018 में हुई अपनी हार का बदला लेगी. 

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में जिन 39 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है, उनमें उज्जैन जिले के 2 प्रत्याशी शामिल है. उज्जैन जिले के तराना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक ताराचंद गोयल को भाग्य आजमाने का मौका मिला है, वहीं दूसरी तरफ घटिया विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सतीश मालवीय को मैदान में उतारा है. दोनों ही पहले बीजेपी के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रयोग के तहत दोनों ही उम्मीदवारों को पूरे क्षेत्र में बीजेपी का झंडा लहराने का पूरा मौका दिया है. हालांकि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का भी अपना दबदबा है. यहां से पहले कई बार कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं. दिग्विजय सिंह की सरकार में तराना विधानसभा सीट से विजय हासिल कर बाबूलाल मालवीय  मंत्री तक रह चुके हैं. 

महेश परमार बनाम ताराचंद गोयल
तराना विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में विधायक महेश परमार को कांग्रेस मैदान में उतर सकती है. महेश परमार कमलनाथ के खास समर्थकों में शामिल है. विधानसभा चुनाव 2018 में इसी विधानसभा सीट से कमलनाथ मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार की शुरुआत की थी अब यदि बीजेपी की बात की जाए तो ताराचंद गोयल और महेश परमार के बीच यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है. दोनों ही प्रत्याशी मजबूत होने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र से वाकिफ है.

रामलाल मालवीय बनाम सतीश मालवीय
पूर्व विधायक सतीश मालवीय को विधायक रामलाल मालवीय के सामने मैदान में उतारा गया है. विधायक रामलाल मालवीय तीन बार इसी विधानसभा की सीट से जीत चुके हैं जबकि सतीश मालवीय ने एक बार रामलाल मालवीय को हराकर बीजेपी का परचम लहराया था. पूर्व विधायक सतीश मालवीय के पिता नागू लाल मालवीय भी उज्जैन जिले से विधायक रह चुके हैं. साल 2018 में इसी विधानसभा सीट से रामलाल मालवीय बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र अजीत बोरासी को चुनाव हार चुके हैं. अभी प्रेमचंद गुड्डू और अजीत बोरासी कांग्रेस में है.

ये भी पढ़ें: MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, जानें- कितनी महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget