एक्सप्लोरर

MP Election 2023: अमित शाह ने कांग्रेस को बताया 'पिछड़ा विरोधी पार्टी', कहा- '70 साल से राम मंदिर का मुद्दा...'

MP Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ा विरोधी पार्टी है, उन्होंने मंडल कमीशन नहीं लागू करने दिया.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है. बुधवार (15 नवंबर) से पूरे प्रदेश चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा जबकि प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा. बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी सियासी दल जोरशोर से प्रचार करने में जुटे हैं. इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने रीवा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर राम मंदिर, आरक्षण, धारा 370 जैसे कई मुद्दों को अटकाने और भारतीय संस्कृति के अपमान का गंभीर आरोप लगाया. 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारु राज्य से बेमिसाल राज्य बनाया. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 9 करोड़ पर्यटक घूमने आते हैं. हमारी (बीजेपी) सरकार आने के बाद हम बेमिसाल राज्य को भारत का बेस्ट राज्य बना कर देंगे. अपने संबोधन के दौरान अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को पिछड़ा विरोधी पार्टी बताते हुए देश हित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को अटका कर रखने का आरोप लगाया. 

'कांग्रेस पिछड़ा विरोधी पार्टी'
बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्र में पिछड़ा वर्ग के 27 मंत्री हैं. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी पिछड़ा विरोधी पार्टी है, उन्होंने मंडल कमीशन को लागू नहीं करने दिया.'' अमित शाह ने धारा 370 हटाने को सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा, ''धारा 370 को कांग्रेस पार्टी ने गोदी में पालकर रखा था, हमने हटा इसे दिया.'' कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि ''राहुल गांधी कहते थे कि 370 हटाने के बाद खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन पांच साल में एक कंकर चलाने की हिम्मत नहीं हुई है. ''

'राम मंदिर के मुद्दे से भटका रही थी कांग्रेस' 
रीवा में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ''70 साल से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की नींव रखी. इसके अलावा हमारी सरकार ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया है.'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारतीय संस्कृति का अपमान किया था. जबकि पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है. अमित शाह ने कहा कि ''यहां आपके के पास दो विकल्प हैं. आप अपने परिवार के लिए काम करने वाली कांग्रेस पार्टी को चुनेंगे या एक देश के लिए काम करने वाली बीजेपी को.''

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ नहीं कोई नाराजगी', वैभव गहलोत ने किया एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget