एक्सप्लोरर

MP News: कमलनाथ ने विरोधियों को दिया जवाब, बताया कौन है सीएम फेस का असली दावेदार

MP Assembly Election 2023: MP में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का असली दावेदार कौन होगा? इस सवाल पर खुद कमलनाथ ने रोचक जवाब देते हुए गेंद जनता के पाले में डाल दी है. इससे विरोधी भी चुप हो गए हैं.

MP Politics: मध्यप्रदेश में कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर कमलनाथ ने गेंद जनता के पाले में डाल दी है. पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जिसे जनता स्वीकार करेगी, वही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होगा. मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर विवाद सामने आ रहा था. नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी इस बात को उठाया था कि कमलनाथ कांग्रेस के नेता है और उनके नेतृत्वकर्ता है.

उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा मगर मुख्यमंत्री पद को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने यह बयान दिया था कि विधायक दल ही अपने नेता का चयन करेगा. इसके बाद कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया. इस पूरे विवाद का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पटाक्षेप कर दिया है. मंदसौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जिसे जनता स्वीकार करेगी, वही मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार होगा. कमलनाथ ने जनता के बीच गेंद फेंक कर कांग्रेस नेताओं को भी मुंहतोड़ जवाब दे दिया है, जो उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में पसंद नहीं कर रहे थे.

किसानों को दिलाई गोलीकांड की याद
मंदसौर में 2016 में किसान आंदोलन के दौरान गोलियां चली थी जिसमें कुछ किसानों की मौत हो गई थी. 6 जून को हुई इस घटना को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पिपलिया मंडी में आम सभा के दौरान लोगों को याद दिलाई. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि से चलती है. 70 फ़ीसदी कृषि पर आधारित इस अर्थव्यवस्था का बीजेपी की सरकार में बुरा हाल है. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि चुनाव आते ही उन्हें लाडली बहना और बेरोजगारों की याद आने लगी है. 18 वर्ष की सरकार में उन्होंने बहन और नौजवानों के लिए कुछ नहीं किया.

8 मिनट ही मंच पर डटे रहे कमलनाथ
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का गला जवाब दे रहा था. वे बोलने की स्थिति में नहीं थे इसके बावजूद वे 8 मिनट तक मंच पर संबोधन करते हुए डटे रहे. उन्होंने यह भी याद दिलाई कि साल 2018 में जब उनकी सरकार बनी थी तो मध्यप्रदेश में 27,00,000 किसानों के कर्ज माफ किए गए थे. इनमें मंदसौर के 1,01,000 किसानों का कर्ज माफ हुआ था.

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम शिवराज के गृह जिले में ढाई साल की मासूम बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget