एक्सप्लोरर

MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में कांग्रेस मजबूत, जानें इसपर क्या है BJP के फायरब्रांड नेता नरोत्तम मिश्रा का रिएक्शन

ABP C-voter Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के ऊपर कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि दोनों दलों के बीच अभी भी टक्कर है.

Madhya Pradesh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजों के लिए तो अभी एक दिन का इंतजार और करना होगा. 3 दिसंबर को मत पेटी खुलेंगी तभी पता चल सके का कि इसबार सत्ता का तख्त किसे मिलने वाला है. हालांकि मिजोरम में मतदान होने के बाद एग्जिट पोल आए जिनसे नतीजों का अंदाजा जरूर लग गया. एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में 113 से 137 सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में जाने का अनुमान है. यानी कांग्रेस बहुमत के जादूई आंकड़े के आस-पास नजर आ रही है. 

BJP जीतेगी 165 सीट- नरोत्तम मिश्रा

वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो उसे एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में 88 से 112 सीटें मिलती दिख रही हैं. यानी बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दूर छिटकती दिखाई दे रही है. हालांकि बीजेपी के फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन आंकड़ों से इतर राज्य में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं. एग्जिट पोल पर रिएक्शन मांगने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फिर से मध्य प्रदेश में सरकार बनाने वाले ही. इसी के साथ मिश्रा ने ये दावा भी कर दिया कि बीजेपी इसबार मध्य प्रदेश में 165 सीट जीतेगी. 

कमलनाथ और दिग्जविजय पर प्रहार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काम सीधे राज्य की जनता तक गया है. एग्जिट पोल के रिएक्शन को लेकर अपनी सरकार की तारीफ करने के अलावा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी और उनके कद्दावर नेताओं पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर झूठ की सरकार चलाने का आरोप लगाया. मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा कि वो जहां-जहां जाते हैं वहां कांग्रेस पार्टी चुनाव हार जाती है. 

निर्दलीय और अन्य दलों पर भी नजर

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आए एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में निर्दलीयों अन्य दलों का रुतबा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है. एग्जिट पोल में निर्दलीय और अन्य नेताओं को दो से आठ सीट मिलती दिख रही हैं. ऐसे में अगर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मामला फंसता हैं तो निर्दलीय और अन्य दलों के विजेता प्रत्याशी महत्वपूर्ण भूमिका में आ सकते हैं. 

MP Exit Poll 2023: बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन हाई! एग्जिट पोल के बाद एक्टिव हो गए AAP, सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget