एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सिंगरौली में BJP के सामने मुश्किल! चुने गए उम्मीदवार का हो रहा विरोध, लगाए जा रहे 'इन्हें हटाओ देवसर बचाओ' के नारे

MP Election 2023 News: बीजेपी ने सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक सुभाष चंद्र वर्मा का टिकट काटकर राजेन्द्र मेश्राम को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है.

MP Assembly Elections 2023: बीजेपी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवी सूची जारी कर दी है. इस सूची में सिंगरौली (Singrauli) के देवसर विधानसभा सीट (Devsar Vidhan Sabha Seat) से राजेंद्र मेश्राम (Rajendra Meshram) को टिकट दिया गया है. टिकट मिलने के बाद से ही  राजेंद्र मेश्राम का विरोध भी शुरू हो गया है.  माड़ा सहित कई अन्य गांवों के कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीणों ने राजेन्द्र मेश्राम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. देवसर विधानसभा के कार्यकर्ता और ग्रामीण इस बार स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे थे.

दरअसल, बीजेपी ने सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक सुभाष चंद्र वर्मा का टिकट काटकर राजेन्द्र मेश्राम को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है. राजेन्द्र मेश्राम मूलतः बालाघाट के निवासी बताए जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपना राजनीति सफर सिंगरौली से शुरू किया. वो साल 2013 से 2018  देवसर विधानसभा सीट पर विधायक रहे, लेकिन उनके कार्यकाल से जनता नाखुश थी. काफी विरोध के बाद बीजेपी ने साल 2018 में राजेन्द्र मेश्राम का टिकट काटाकर इस सीट से सुभाष वर्मा को मैदान में उतारा.

सुभाष वर्मा हैं अभी विधायक
साल 2018 से लेकर अब तक सुभाष वर्मा इस सीट पर बीजेपी के विधायक हैं, लेकिन साल 2013 की विधानसभा चुनाव की तरह ही फिर बीजेपी ने यहां से राजेन्द्र मेश्राम को टिकट देकर चुनावी महासंग्राम में उतार दिया है, जिसके बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों में आक्रोश है. लोग सड़कों पर उतरकर राजेन्द्र हटाओ देवसर बचाओ, नहीं हटाया तो करेंगे मतदान का बहिष्कार जैसे नारों के साथ उनका विरोध कर रहे हैं. गौरतलब है कि देवसर विधानसभा में ही करीब 2.20 लाख से ज्यादा मतदाता हैं.

इस सीट पर सबसे ज्यादा वोटर्स हरिजन समाज के
इस सीट पर सबसे ज्यादा वोटर्स हरिजन समाज के हैं, जो विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं. यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है. इस सीट पर एससी वर्ग के लोगों के अलावा आदिवासी, क्षत्रिय और साहू वोटर्स की संख्या भी अधिक है. देवसर विधानसभा सीट पर एससी वर्ग की नाराजगी से यहां बीजेपी को नुकसान होगा, क्योंकि यहां पर पूर्व विधायक सुभाष वर्मा का एससी समाज में अच्छा प्रभाव है.

वहीं पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं की ओर से की गई कोशिशों के बावजूद भी अभी तक कहीं से पार्टी के लिए सुखद खबर सामने नहीं आई है. हालांकि पार्टी को अब भी उम्मीद है कि समय रहते नाराज कार्यकर्ता मान जाएंगे, लेकिन अगर ये विरोध नहीं थमता है, तो पार्टी को आने वाले समय में नुकसान हो सकता है.

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चार सीटों पर उम्मीदवार बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget