एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की वो विधानसभा सीट जहां 'बाहरी' ही लगाता है बीजेपी की नैया पार, ये है सियासी इतिहास

MP Elections 2023: सीहोर विधानसभा के गठन के बाद से यहां कोई मूल भाजपाई विधानसभा चुनाव नहीं चीत पाया है. आइए जानते हैं इस सीट का कैसा रहा है अब तक का सियासी इतिहास.

MP Assembly Election 2023: अपनी बेहतर रणनीतियों के मामले में जानी पहचानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्लानिंग प्रदेश के कई जिलों की विधानसभा में सफल नहीं हो सकी है. ऐसी ही एक विधानसभा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की सीहोर विधानसभा. सीहोर विधानसभा में साल 1980 के बाद से बीजेपी बाहरी प्रत्याशियों के भरोसे ही अपनी नैया पार लगा सकी है. पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के बाद से ही सीहोर विधानसभा में मूल बीजेपीई विधायक नहीं बन सका है.

दरअसल, सीहोर विधानसभा का गठन 66 साल पहले यानि 1957 में हुआ था. जबकि भारतीय जनता पार्टी 43 सालों से बीजेपी के नाम पर राजनीति कर रही है. इससे पहले भारतीय जनसंघ और जनता पार्टी की ओर से सीहोर विधानसभा में विधायक चुने गए, लेकिन बीजेपी के गठन के बाद से सीहोर विधानसभा में मूल भाजपाई महज एक बार ही बन सके है. साल 1980 के चुनाव में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा सीहोर विधानसभा से विधायक चुने गए थे, इसके बाद से कांग्रेस से आए नेताओं ने ही बीजेपी की नैया पार लगाई है.

सीहोर विधानसभा क्षेत्र का इतिहास
सीहोर विधानसभा के गठन के बाद पहली बार 1957 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उमराव सिंह विधायक चुने गए थे, इसके बाद कांग्रेस के इनायतुल्ला खान विधायक बने. 1967 में भारतीय जनसंघ से आर मेवाड़ा, 1972 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अजीज कुरैशी, 1977 में जनता पार्टी से सविता बाजपेयी विधायक बनीं थी. जबकि साल 1980 में बीजेपी के गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए. इसके बाद से ही सीहोर विधानसभा में मूल भाजपाई विधायक नहीं बन सका. साल 1985 में शंकरलाल साबू कांग्रेस से विधायक बने. 1990 में कांग्रेस से बीजेपी में आए मदनलाल त्यागी विधायक बने. 

1993 में कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय रमेश सक्सेना विधायक चुने गए. 1998 में रमेश सक्सेना बीजेपी से विधायक बने और वे 2013 तक बीजेपी की और से विधायक रहे. साल 2013 में हुए चुनाव में कांग्रेस से बगावत कर सुदेश राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और बीजेपी की उषा रमेश सक्सेना को हराया. वर्तमान में सुदेश राय ही बीजेपी की ओर से विधायक हैं. 

मूल भाजपाइयों पर नहीं भरोसा
बता दें सीहोर विधानसभा में बीजेपी के कई पुराने घराने ऐसे हैं, जिन्होंने शुरुआती दौर में बीजेपी को खड़ा करने में अहम योगदान दिया है. बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेयी के यह पुराने घराने काफी करीबी हुआ करते थे, लेकिन समय बदला और धीरे-धीरे सीहोर बीजेपी अपने पुराने घरानों को भूलती गई. यही कारण है कि सीहोर विधानसभा चुनावों के दौरान मूल भाजपाई को छोड़ बीजेपी बाहर से आए प्रत्याशियों पर विश्वास जताती है.

ये भी पढ़ें

MP News: बीजेपी के शासन में हुए कथित घोटालों पर कांग्रेस ने बनाई 'MP Files' वेब सीरीज, पीएम मोदी को भेजी जाएगी CD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget