एक्सप्लोरर

MP Election 2023: राजा मंधवानी को टिकट मिलने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज, सिंधी बहुल्य सीट होने के बावजूद क्यों हो रहा विरोध?

MP Politics: बीजेपी और कांग्रेस ने इंदौर के तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को होल्ड पर रखा है, उम्मीद की जा रही है दोनों ही दल जल्द इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान कर सकते हैं.

MP Congress Candidate News: कांग्रेस ने रविवार (15 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश के 144 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी ने इंदौर विधानसभा क्रमांक-4 से राजा मंधवानी को उम्मीदवार बनाया है. ये सीट सिंधी बाहुल्य मानी जाती है, यही वजह है कि कांग्रेस सिंधी वोट बैंक को साधने के लिए संबंधित समाज का प्रतिनधित्व करने वाले राजा मंधवानी को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि जब से राजा मंधवानी को टिकट को मिला है, तब से लगातार उनका विरोध हो रहा है. 

सोमवार (16 अक्टूबर) को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में गांधी भवन में पुतला फूंका था, वहीं मंगलवार (17 अक्टूबर) को कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए रीगल चौराहे पर तख्तियां लेकर दोबार खडे़ हो गए. बताया जा रहा है कि इंदौर विधानसभा 4 से प्रबल दावेदार रहे अक्षय कांति बम के समर्थक यहां पर पहुंचे और उन्होंने राजा मंधवानी को टिकट नहीं देने की मांग पार्टी से की है. तख्तियां पर नारे लिखकर यहां पहुंचे लोगों ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस ने टिकट का फैसला गलत लिया है और गलत आदमी को टिकट दे दिया.

'फैसले पर पुनर्विचार करे कांग्रेस'
विरोध करने वालों ने दावा किया कि इससे पार्टी इस विधानसभा में चुनाव नहीं जीत पाएगी. लोगों का कहना था कि कांग्रेस एक बार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और सही उम्मीदवार को टिकट दे, जिससे बीजेपी की अयोध्य कही जाने वाली इस विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को विधायक बनाया जा सके. 

क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस में चल रही सिर फुटव्वल किसी से छिपी नहीं है. कांग्रेस के नेता आपस में लड़ते और झगड़ने आमतौर पर नजर आ ही जाते हैं और जब विधानसभा चुनाव की बात हो तो हंगामा होना वाजिब है. टिकट वितरण के बाद पार्टियों को जमकर आंतरिक विरोध कार सामना करना पड़ता है, फिर चाहे वह बीजेपी हो या कांग्रेस. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों में इस समय टिकट वितरण को लेकर मारामारी चल रही है. इंदौर में बीजेपी ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को होल्ड पर रखा है, जिसमें इंदौर-3, इंदौर-5 और महू विधानसभा शामिल है.  

मध्य प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी बीजेपी की राह पर चल रही है. कांग्रेस ने ने भी इन तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है. बताया जा रहा है कि एक या दो दिनों में इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो जाएगी क्योंकि नॉमिनेशन दाखिल करने की तारीख नजदीक आती जा रही है. किसी और तरह का विवाद या मनमुटाव हो इससे पहले पार्टी चाहती है कि इन सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाए.

'कांग्रेस का पाकिस्तान का प्रेम साफ आ रहा नजर'
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने विधानसभा क्रमांक-4 से राजा मंधवानी को टिकट देने के सवाल पर कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान से आए हुए एक व्यक्ति को इंदौर के विधानसभा चार से टिकट दिया जा रहा है. ये कांग्रेस का फैसला है और वह जिसे चाहे टिकट दे. उसके लिए वह स्वतंत्र है. लेकिन इससे पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस का प्रेम साफ नजर आता है.'' कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उद्योगपति की बात करें, तो कमलनाथ खुद उद्योगपति हैं. इसलिए उद्योगपतियों को अगर टिकट दिया जा रहा है, तो इसमें भी आश्चर्य नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: MP Congress Manifesto: मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस के वादे, कमलनाथ बोले- IPL में लाएंगे MP की टीम

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget