एक्सप्लोरर

MP CM Face: क्या एमपी में बिना सीएम चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ना बीजेपी के लिए रहा फायदेमंद? कुछ देर में मुख्यमंत्री के नाम का एलान

MP Politics: एमपी विधानसभा चुनाव के बाद अगले मुख्यमंत्री का फेस पर संशय बरकरार है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे रखकर लड़ी और उसे बड़ी कामयाबी भी मिली.

MP Assembly Election Result 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को जनता के सामने नहीं रखा, जबकि कांग्रेस शुरू से ही कमलनाथ को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट कर रही थी. कांग्रेस को चुनावी परिणाम में मायूसी हाथ लगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी की बल्ले बल्ले हो गई. अब मुख्यमंत्री का चेहरा विधायक दल द्वारा तय किया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौन हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजपी ने 230 सीटों में से 163 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस महज 66 सीटों पर हार गई है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, लोकसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा था. एमपी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के कापी फायदेमंद साबित हुआ. भारतीय जनता पार्टी ने कई ऐसे महत्तवपूर्ण कदम उठाए जिसका फायदा चुनावी परिणाम में मिला. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण ये कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री चेहरे के रुप में किसी को प्रोजेक्ट नहीं किया. हालांकि इस पर चुनाव परिणामों के बाद भी सस्पेंस बरकरार है. बीजेपी ने पूरा विधानसभा चुनाव सीएम शिवराज या किसी अन्य की जगह प्रधानमंत्री के चेहरे को आगे रखकर लड़ी. इसका फायदा बीजेपी को उम्मीद से कहीं ज्यादा मिला.

परिणामों के बाद कमलनाथ ने साधी चुप्पी
दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस ने सीएम के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट कर दिया था. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी नेतृत्व पर इसको लेकर निशाना साधते रहे. कांग्रेस की तरफ से मध्य प्रदेश में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेता स्टार प्रचारक रहे, लेकिन पूरा एमपी चुनाव कमलनाथ के इर्दगिर्द घूमता नजर आया है. हालांकि अब कमलनाथ बीजेपी पर निशाना साधते नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने विधायक दल की बैठक और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया देना मुनासिब नहीं समझा. सोशल मीडिया पर भी उनके तीखे हमले खत्म हो गए हैं.

'बीजेपी में चरम पर है गुटबाजी'
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को जनता ने चुना है. भारतीय जनता पार्टी अपनी चुनावी रणनीति के तहत जो भी मुख्यमंत्री का चेहरा सामने लाती है, उसके बाद कांग्रेस अपनी ओर से प्रतिक्रिया दे सकती है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी में गुटबाजी पूरे मध्य प्रदेश की जनता देख रही है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हमेशा से ही जनमत का सम्मान करते आए हैं. 

ये भी पढ़ें:

MP CM Announcement Live: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने को BJP है तैयार, 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, जांच के आदेश
ग्वालियर हादसे को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, जांच के आदेश
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget