एक्सप्लोरर

MP Election 2023: संजय बिरला के बीजेपी ज्वाइन को कांग्रेस ने बताया भर्ती घोटाला, बोली- 'पब्लिसिटी स्टंट' के लिए...'

MP Election News: बिरला ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी के बड़े नेताओं ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि सीएम शिवराज की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से संजय बिरला पार्टी में शामिल हुए हैं. 

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस (Congress)  के विधायक संजय बिरला (Sanjay Birla) ने विधिवत रूप से बीजेपी (BJP) की सदस्यता हासिल कर ली है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने संजय बिरला को बीजेपी ज्वाइन कराई. अब कांग्रेस इस बीजेपी भर्ती घोटाला करार दे रही है. कांग्रेस के विधायक संजय बिरला ने एक वर्ष पहले ही कांग्रेस से किनारा कर लिया था.

हालांकि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन नहीं की थी. अब चुनाव के ठीक पहले संजय बिरला ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी के बड़े नेताओं ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से संजय बिरला बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 

दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने इसे बीजेपी भर्ती घोटाला करार दिया. उन्होंने कहा कि पहले व्यापम घोटाला हुआ, उसके बाद पटवारी, शिक्षक, कृषि विस्तार अधिकारी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले सामने आए. अब बीजेपी भर्ती घोटाला भी सामने आ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक संजय बिरला तीसरी बार बीजेपी में ज्वाइन कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 24 अक्टूबर 2022, 10 अगस्त 2023 के बाद 8 अक्टूबर 2023 को संजय बिरला ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की है. मिश्रा ने कहा कि पब्लिक सिटी स्टंट के लिए विधायक संजय को तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई है.

पूरी कांग्रेस खत्म कर दी दिग्विजय और कमलनाथ ने- बीजेपी
वहीं शिवराज सरकार के कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कहा "कांग्रेस ने पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने पूरी तरह खत्म कर दिया है. कांग्रेस के तमाम नेता पार्टी से किनारा करते हुए बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं. कमलनाथ की हठधर्मिता की वजह से मध्य प्रदेश से उनकी सरकार चली गई. अभी फिर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के मनमानी से कई कांग्रेसी नेता और जनप्रतिनिधि रूष्ट हैं. वो लगातार दल बदलने की बात भी बोल रहे हैं. यह कांग्रेस के लिए काफी चिंताजनक बात है."

Madhya Pradesh Election 2023 Dates: मध्य प्रदेश चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, आपकी सीट पर इस दिन होगी वोटिंग, जानें सब कुछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget