एक्सप्लोरर

MP News: अब तक 3 विधायकों ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, मध्य प्रदेश विधानसभा में BJP की कितनी बढ़ी ताकत?

Madhya Pradesh News: 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 में से कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में सरकार बना ली.

BJP MLAs in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं. एक के बाद एक विधायक बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. दल बदल से मध्य प्रदेश की जनता भी हैरान है. दल बदल कानून के तहत बीजेपी का दामन थाम रहे विधायकों की विधायकी भी खतरे में आ सकती है, बावजूद इसके खतरे को नजरअंदाज कर तीन विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये. मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव भारी पड़ रहा है.

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में 230 में से कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की थी. एक निर्दलीय विधायक चुनाव जीत कर बीजेपी और कांग्रेस दोनों को पटखनी दे दी. बीजेपी ने 163 सीट पर जीत दर्ज कर मध्य प्रदेश में फिर सरकार बना ली. लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं. पहले कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बीजेपी ने सेंधमारी की.

अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने कांग्रेस से किनारा कर लिया. इसके बाद छह बार कांग्रेस से विधायक रहे रामनिवास रावत ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली. अब बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में दल बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया है. 

मध्य प्रदेश विधानसभा की नई तस्वीर

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आए तीन विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास पहले 66 विधायक थे लेकिन अब तीन ने किनारा कर लिया है. इस प्रकार मध्य प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस का पक्ष रखने और विपक्ष की भूमिका निभाने वाले विधायकों की संख्या घटकर 63 रह गई है. दूसरी तरफ विधानसभा में बीजेपी और मजबूत हो गयी है. 163 के बाद तीन और विधायक बीजेपी की ताकत विधानसभा में बढ़ाने वाले हैं. 

कांग्रेस और बीजेपी में वार पलटवार

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल का कहना है कि जूनियर और सीनियर सभी नेताओं में कांग्रेस के प्रति नाराजगी है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में बुरी हालत होने वाली है. उन्होंने कहा कि निर्मला सप्रे ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. इसके अलावा तीन और छह बार के विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक दल बदल करने वाले नेताओं पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वाले नेता केवल व्यक्तिगत कारणों से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं. उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में भी बीजेपी कांग्रेस युक्त नजर आएगी. लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी का हिसाब किताब पूरा करेगी. 

कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे BJP में शामिल, मंच पर CM मोहन यादव के छुए पैर, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget