एक्सप्लोरर

Monsoon Update: हवाओं की रफ्तार ने रोक रखी है MP में मानसून की एंट्री! कब होगी झमाझम बारिश?

MP Monsoon: भीषण गर्मी के बीच जंतर मंतर वेधशाला उज्जैन ने राहत की खबर दी है. मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 23-24 जून तक होने की पूरी संभावना है. हवाओं की रफ्तार के कारण मानसून में देरी हो रही है.

MP Monsoon 2024 Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. 24 जून को मध्य प्रदेश के पश्चिम भाग में झमाझम बारिश होगी.

जंतर मंतर वेधशाला उज्जैन के अधीक्षक डॉ राजेंद्र गुप्त ने मानसून में हो रही देरी पर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 23-24 जून तक होने की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा कि अभी उत्तर और पश्चिम से तेज हवाएं चल रही हैं. इस वजह से मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश नहीं कर पा रहा है.

जंतर मंतर वेधशाला के अधीक्षक ने बताया कि उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवाओं ने मानसून की एंट्री को रोक रखा है. पश्चिम मध्य प्रदेश में हवा की रफ्तार के मामले में गुना पहले नंबर पर है. गुना में हवा की रफ्तार 87 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है.

पिछले 24 घंटे में अशोकनगर में 62 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली. सीहोर में 58 किलोमीटर प्रति घंटा, भोपाल और दतिया में 50 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार रही. ग्वालियर में 49 किलोमीटर प्रति घंटा, शाजापुर में 41, राजगढ़ में 41, बड़वानी में 39, नर्मदापुरम में 34 और खंडवा में 32 किलोमीटर प्रति घंटे हवा की रफ्तार दर्ज की गई.

मध्य प्रदेश में मानसून की क्यों नहीं हो रही एंट्री?

पिछले 24 घंटे में पूर्व मध्य प्रदेश में हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी रही. बालाघाट में 60 किलोमीटर प्रति घंटा, जबलपुर में 57 किलोमीटर प्रति घंटा, शिवानी और रीवा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे हवा की रफ्तार दर्ज की गई.

इसी प्रकार सागर में 49 किमी प्रति घंटा, कटनी में 45 किमी प्रति घंटा, छतरपुर में 43 किमी प्रति घंटा, छिंदवाड़ा में 41 किमी प्रति घंटा, चित्रकूट में 39 किमी प्रति घंटा, सतना और शहडोल में 36 किमी प्रति घंटा, अनुपपूर में 32 किमी प्रति घंटे हवा की रफ्तार रही. 

MP में स्पेशलिस्ट डॉक्टरेस के 1200 से ज्यादा पोस्ट खाली, सरकार ने इतने पदों पर सीधी भर्ती का लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget